Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government cannot hide its failure on pollution: Dhillon

प्रदूषण पर अपनी नाकामी नहीं छिपा सकती सरकार : ढिल्लों

Wed, 11 Nov 2026 12:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Government cannot hide its failure on pollution: Dhillon
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पराली प्रबंधन पर भगवंत मान सरकार को घेरते हुए कहा कि दिल्ली पर प्रदूषण का ठीकरा फोड़कर वह अपनी नाकामी नहीं छिपा सकती। उन्होंने याद दिलाया कि 4 नवंबर 2022 को अरविंद केजरीवाल ने पराली समस्या खत्म करने के लिए एक साल मांगा था लेकिन चार साल बाद भी किसानों को विकल्प नहीं मिले।
विज्ञापन

ढिल्लों ने सरकार से पांच सवाल पूछे। उन्होंने पूसा बायो-डिकंपोजर के इस्तेमाल, 2056.50 करोड़ रुपये के खर्च और 94,456 मशीनों की स्थिति पर जवाब मांगा। किसानों को 2500 रुपये प्रति एकड़ सहायता का वादा पूरा न होने पर भी सवाल उठे। पराली जलाने पर एफआईआर व रेड एंट्री पर भी ढिल्लों ने सवाल उठाए। उन्होंने मशीनरी फंड की स्वतंत्र जांच, रेड एंट्री रद करने और किसानों को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed