फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government can impose lockdown in Gurugram and Faridabad

गुरुग्राम और फरीदाबाद में लॉकडाउन लगा सकती है सरकार

Sat, 24 Apr 2021 01:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Government can impose lockdown in Gurugram and Faridabad
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार गुरुग्राम और फरीदाबाद के हालात को देखते हुए यहां एक हफ्ते का सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की तैयारी कर रही है। मुख्य सचिव कार्यालय की तरफ से भेजे मसौदे पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सहमति जता दी है। अंतिम फैसला शनिवार को सीएम की मौजूदगी में होने वाली राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री लॉकडाउन के पक्ष में बिल्कुल नहीं है, लेकिन गुरुग्राम-फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार यहां लॉकडाउन लगाने पर मजबूर है। प्रदेश में रोजाना मिल रहे नए संक्रमितों में से 40 फीसदी इन दोनों जिलों से मिल रहे हैं। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में देशभर से मरीज आते हैं। गुड़गांव से एक डॉक्टर ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को फोन किया था कि उनके यहां ऑक्सीजन सिर्फ चार घंटे की बची है। इसके बाद रेवाड़ी से ऑक्सीजन का टैंकर रातों-रात गुड़गांव भेजा गया। ऐसे चिंताजनक हालात को देखते हुए सरकार यहां एक हफ्ते का सम्पूर्ण लॉकडाउन लगा सकती है। हालांकि, मुख्यमंत्री चाहते हैं कि मजदूरों और कर्मचारियों को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए, ताकि वे पलायन करने की न सोचें।
विज्ञापन

सख्ती बढ़ाए पुलिस : अनिल विज ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से पेश आएं। कार्यक्रमों और शादी समारोह में निर्धारित संख्या से ज्यादा लोगों के पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। लगातार नजर रखी जाए। शाम 6 बजे के बाद पुलिस सड़कों पर पीसीआर लेकर घूमे। बगैर मास्क और अनावश्यक घूमने वालों को सबक सिखाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed