फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Govan Seva Dham provides free milk to the children of women suffering from breast cancer.

Panchkula News: गोवन सेवा धाम ब्रेस्ट पीड़ित महिलाओं के बच्चों को उपलब्ध कराता है निशुल्क दूध

Mon, 18 Sep 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Govan Seva Dham provides free milk to the children of women suffering from breast cancer.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित महिलाओं के बच्चों के लिए गोवन सेवा धाम निशुल्क दूध उपलब्ध करवा रहा है। सेक्टर-23 निफ्ट के सामने स्थित गोवन सेवा धाम से वर्तमान में करीब 20 महिलाओं को दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। सेवा धाम का कहना है कि जो माताएं अपने बच्चे को दूध उपलब्ध नहीं करा सकतीं, वे यहां से निशुल्क दूध ले सकती हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब लोग दूध खरीदने पहुंचने लगे तब गोवन सेवा धाम ने संकल्प लिया कि क्यों न बेस्ट कैंसर पीड़ित माताओं को बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद यह संकल्प शुरू किया गया। इस सेवा का लाभ कई लोग उठा रहे हैं।
दान से चलता है सेवा धाम
गोवन सेवा धाम द्वारा किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाता है। सेवा धाम में जो भी दान आता है, उससे चारे और अन्य तरह की व्यवस्थाएं की जाती हैं। गोवन सेवा धाम में कई लोग रोजाना गोमाओं की सेवा करने के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में 1500 के करीब गो माताएं हैं। उनकी रोज सेवा की जाती है। रोजाना करीब तीस लीटर एकत्रित होता है। इसके अलावा जिन गो माताओं को चोट लगी है, या बीमार होती हैं, उनका इलाज गोवन सेवा धाम में किया जाता है। गोमाता के पेट से प्लास्टिक निकालने के लिए उन्हें हरी ताजी सब्जियां खिलाई जाती हैं। सब्जियां खाने से गोमाता के गोबर से प्लास्टिक आसानी से निकल जाता है।
विज्ञापन



तुला दान किया जाता है मुफ्त में

गोवन सेवा धाम में तुला दान मुफ्त में किया जाता है। जिनको तुला दान करना होता है, वे अपने वजन के अनुसार चारा तौलते हैं। उस चारे को दान देने वाला गोमाताओं को खिलाता है। तुला दान करने के लिए गोवन सेवा धाम से ही चारा निशुल्क दिया जाता है। जो लोग भूमि पूजन करने के लिए गोमाताओं को गोवन धाम से लेकर जाना चाहते हैं। वह आसानी से ले जा सकते हैं। भूमि पूजन करने के बाद गो माताओं को वापस गोवन सेवा धाम में छोड़ना होता है। इसके अलावा जो भी व्यक्ति गोदान करना चाहता है वह गोशाला में मुफ्त में गोदान कर सकता है। गोदान में पूजा-पाठ करने के पैसे भी गोवन धाम द्वारा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed