फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Good news: Corona infection started decreasing in Punjab

अच्छी खबर: पंजाब में घटने लगा कोरोना संक्रमण

Tue, 23 Aug 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Good news: Corona infection started decreasing in Punjab
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना संक्रमण को लेकर अच्छी खबर आ रही है। 22 दिनों में सक्रिय मामले 1000 तक घट गए हैं। 1 अगस्त को सूबे में इनकी संख्या 3021 दर्ज की गई थी। उस समय संक्रमण दर 3.5 फीसदी रिकॉर्ड की गई थी, जो अब घटकर 2 फीसदी पर पहुंच गई है। हालांकि संक्रमण से मौतों को लेकर अच्छी खबर नहीं है। राज्य में प्रतिदिन औसतन 2 संक्रमितों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब में एक अप्रैल 2022 से अब तक 1450285 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से 20913 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 149 संक्रमितों की मौत के मामले अप्रैल से अब तक आ चुके हैं। सूबे के छह जिले ऐसे हैं जिनमें संक्रमण को लेकर हालात ज्यादा खराब हैं। इनमें सूबे की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला मोहाली जिला पहले नंबर पर बना हुआ है। दूसरे पर जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और होशियारपुर शामिल हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि राज्य में संक्रमण को लेकर हालात नियंत्रण में नहीं हैं। हालांकि सक्रिय मामले घटने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

24 घंटे में छह की मौत
सोमवार को पंजाब में 24 घंटे के भीतर 6 संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 194 नए मामले आए हैं। जालंधर में सबसे ज्यादा 45 संक्रमित मिले हैं। मोहाली में 29, होशियारपुर में 18, लुधियाना में 17 और अमृतसर, पटियाला में 14-14 नए मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed