फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good News: 1900 rupees pension increase for freedom fighters in Punjab

अच्छी खबर: स्वतंत्रता सेनानी और वारिसों की पेंशन 1900 रुपये बढ़ी, पढ़ें- पंजाब की और भी खबरें

Sun, 03 Jan 2021 11:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 03 Jan 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
Good News: 1900 rupees pension increase for freedom fighters in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

पंजाब में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके वारिसों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने सेनानियों और उनके वारिसों को प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन में 1900 रुपये की वृद्धि की है। बढ़ी हुई पेंशन अप्रैल माह से मिलना शुरू होगी। अभी 7500 रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में सरकार देती है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने बताया कि सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके पात्र वारिसों को 7500 रुपये प्रति माह मिलने वाली पेंशन बढ़ाकर 9400 रुपये प्रति माह कर दी है । बढ़ी हुई यह पेंशन एक अप्रैल 2021 से मिलेगी।
विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानियों और उनके पात्र वारिसों (पुत्र-पुत्री, पोता-पोती, दोहता-दोहती) को पीआरटीसी, रोडवेज की बसों में मुफ्त बस सफर की सुविधा सात दिसंबर, 2020 से लागू कर दी गई है। पहले यह सुविधा केवल स्वतंत्रता सेनानियों, उनकी विधवाओं, अविवाहित और बेरोजगार बेटियों को ही उपलब्ध थी। सोनी ने बताया कि पंजाब सरकार ने स्वतंत्रता सेेनानियों और उनके पात्र वारिसों को पहचान पत्र दिखाने पर राजमार्गों पर लगने वाली टोल फीस 15 अक्तूबर, 2020 से माफ कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2- खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने जारी किया 1.21 करोड़

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण ने नेशनल फूड प्रोसेसिंग स्कीम के अधीन प्रोसेसिंग इकाइयों और विश्वविद्यालयों को 1.21 करोड़ का अनुदान जारी किया गया है। सोनी ने कहा कि पंजाब सरकार फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में और अधिक विकास करने के लिए तेजी से काम कर रही है। यह अनुदान ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) पर आधारित है।

3- किसान आंदोलन के मुद्दे का जल्द हल देशहित में : सुनील जाखड़
सुनील जाखड़ ने कहा है कि कांग्रेस इस बात के खिलाफ है कि कोई बाहरी देश भारत के अंदरूनी मुद्दों में दखल दे। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से भी कहा कि वे बिना देरी देशहित में किसानों के मसले को हल करें। जाखड़ ने कहा कि इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी भारत दौरे पर आने से पहले सोचना पड़ेगा, क्योंकि पंजाबी दुनिया के हर कोने में प्रभावशाली गिनती में उपस्थित हैं। 

जाखड़ ने कहा कि इसका पहले ही अंतरराष्ट्रीयकरण हो चुका है, इसलिए इस मामले का शीघ्र हल ही देश हित में है। जाखड़ ने कहा कि जब कनाडा के प्रधानमंत्री टुड्रो ने इस बारे में बयान दिया था तो भी कांग्रेस ने इसकी निंदा की थी और अब भी कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि देश के मामलों में किसी बाहरी का दखल हो। 

4- पंजाब में कोरोना से 15 की मौत, 244 नए केस

पंजाब में शनिवार को कोरोना के केस में कमी देखने की मिली। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार 244 नए मरीज कोविड की चपेट में आए। वहीं 15 ने अपनी जान गंवाई। ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 315 है।  

पंजाब में शनिवार को लुधियाना में 44, जालंधर में 42, पटियाला में 28, एसएएस नगर में 18, अमृतसर में 17, गुरदासपुर में 7, बठिंडा में 13, होशियारपुर में 22, फिरोजपुर में एक, पठानकोट में 7, कपूरथला में 11, फरीदकोट में 12, मुक्तसर में 1, फाजिल्का में 2, रोपड़ में 7, फतेहगढ़ साहिब में 6, एसबीएस नगर में 4 और बरनाला में 1 मरीज सामने आया।

5- विद्यार्थियों की पढ़ाई का होगा मूल्यांकन
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई का मूल्यांकन करने और इसमें अधिक सुधार लाने के लिए सात और आठ जनवरी को सभी स्कूलों में अभिभावक-अध्यापक मीटिंग करने के निर्देश दिए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि डायरेक्टर एससीईआरटी द्वारा जारी पत्र में इन बैठकों के दौरान अध्यापकों को बच्चों और उनके माता-पिता के साथ संपर्क करने के लिए कहा गया है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई में कमियों व कमजोरियों का पता लगाकर इस कार्य को और बेहतर बनाया जा सके। इसका मुख्य मकसद बच्चों की पढ़ाई को और योजनाबद्ध बनाना है। इस दौरान अध्यापकों को कोविड -19 संबंधी जारी निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed