फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Give information to Vigilance about fraudsters.

हरियाणा : युवा विजिलेंस को दें झांसे में लेने वाले दलालों की जानकारी, मुख्यमंत्री ने किया टोल फ्री नंबर जारी

Sun, 26 Sep 2021 02:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Give information to Vigilance about fraudsters.
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पेपर लीक गैंग के नेटवर्क को तोड़ने के लिए एक और कदम उठाया है। दलालों के झांसे में फंसने वाले युवा विजिलेंस को टोल फ्री नंबर पर ठगी का शिकार होने की जानकारी दे सकेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को राज्य सतर्कता ब्यूरो का टोल फ्री नंबर 18001802022 जारी किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां कहा कि इस नंबर पर अभ्यर्थी पेपर लीक की एवज में पैसे मांगने वालों की जानकारी दे सकते हैं। गुरुग्राम-फरीदाबाद इत्यादि को छोड़कर शनिवार शाम चार बजे से टोल फ्री नंबर लागू हो गया। इन दो जिलों में दो दिन में काम करना शुरू कर देगा। एयरटेल व अन्य नेटवर्क की दिक्कत के चलते वहां सुविधा शुरू नहीं हो सकी। पेपर लीक गैंग पर शिकंजा कसने के लिए विशेष पुलिस टीमें बनेंगी। ये लगातार इनकी तलाश करेंगी। इसके साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कोर्ट में भी कड़ी पैरवी करेंगे।
विज्ञापन

उनकी युवाओं से अपील है कि पेपर लीक गैंग के झांसे में न आएं। कभी पेपर लीक से जुड़े लोगों ने उनसे संपर्क किया हो या परीक्षा प्रश्न पत्र, उत्तर कुंजी को एडवांस में देने का दावा करते हैं, तो अभ्यर्थी तुरंत जानकारी साझा करें ताकि उन्हें पकड़ा जा सके। भविष्य में कोई पेपर लीक के लिए पैसे मांगे तो तुरंत सूचना दें। सरकार ने पेपर लीक, नकल रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया है।
विज्ञापन

सीएम ने चौटाला पर साधा निशाना
सीएम ने कहा कि एक पूर्व सीएम कहते हैं, चाहे सौ बार भी जेल जाना पड़े, लेकिन सरकारी नौकरी सबको दूंगा। उन्हें याद रहना चाहिए कि नौकरियों में भ्रष्टाचार के चलते उनके दस साल जेल में गुजरे हैं। कुछ लोगों की माल-मलाई खाने की पुरानी आदतें हैं। हर किसी को आज सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है। हर युवा को रोजगार के अवसर देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार पहचान पत्र योजना के तहत 6.1 फीसदी बेरोजगारी है। कम आय वाले प्रत्येक परिवार की पारिवारिक आय को कम से कम एक लाख तक बढ़ाने के लिए रोजगार देंगे। सुनिश्चित कर रहे हैं कि निजी क्षेत्र में सभी को रोजगार देने के अवसर पैदा करें। पिछले तीन दिनों में टाटा स्टील, आदित्य बिरला जैसे बड़े बिजनेस घराने अपनी इकाइयां लगाने के लिए हरियाणा आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed