फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Girl pelted with stones, injured, mobile phone snatched

Panchkula News: युवती को पत्थर मार किया घायल, मोबाइल फोन छीना

Tue, 16 Jul 2024 06:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Girl pelted with stones, injured, mobile phone snatched
पंचकूला। सेक्टर-4 में युवती को पत्थर मारकर मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, युवती ने दी शिकायत में बताया कि 13 जुलाई की रात करीब साढ़े 8 बजे वे सेक्टर-4 में बनी गोगा माडी पर माथा टेकने के लिए गई थी। उसी दौरान उसकी बहन का फोन आया और वह बात करने लगी। वह बात करने में व्यस्त थी कि उसी समय माडी के सामने बने पार्क से एक लड़का आया और उनसे कहने लगा कि आप मुझे अपना फोन दे दो मुझे किसी से बात करनी है। शिकायतकर्ता ने फोन देने से मना कर दिया। कुछ देर बाद लड़का फिर आया और उनके सिर में पत्थर मार दिया। वह नीचे गिरने वाली थी तभी आरोपी ने उनकी आंख में फिर से कुछ मारा। इसके बाद आरोपी ने उसके कपड़े भी फाड़ने की कोशिश की। शिकायतकर्ता ने अपने आप को छुड़ाने की कोशिश। इसके बाद आरोपी मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। पुलिस कर्मचारियों ने उपचार के लिए उसको सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद सेक्टर-5 पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed