फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ghaggar river is in spate due to continuous rain, roads and paths collapsed in Morni

Panchkula News: लगातार बारिश से घग्गर नदी उफान पर, मोरनी में सड़क और रास्ते धंसे

Wed, 03 Sep 2025 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Ghaggar river is in spate due to continuous rain, roads and paths collapsed in Morni
पंचकूला। जिले में दूसरे दिन भी लगातार बारिश के चलते घग्गर नदी उफान पर है। बारिश से मोरनी सहित कई जगह सड़क और रास्ते धंस गए हैं। रास्तों के खराब होने के कारण मोरनी, बरवाला, पिंजौर और रायपुररानी मेंं स्कूल बुधवार को भी बंद रहेंगे। वहीं, पंचकूला शहरी क्षेत्र में स्कूल समय पर खुलेंगे।
विज्ञापन

बारिश के बाद जहां पंचकूला की सड़कों पर कई जगह जलजमाव हो गया, वहीं कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी में कई गांवों और मेन रोड धंस गए और बारिश के कारण जलभराव बना हुआ है। डीसी मोनिका गुप्ता ने नदी और नाले के एरिया में लोगों के नहीं जाने की अपील की है।
विज्ञापन

शहर में कई जगह जलभराव, पुलिस के किनारे आई दरार
लगातार हो रही बारिश से घग्गर पार जाने वाला सेक्टर -24/25 का पुल के किनारे दरार आ गई। औद्योगिक क्षेत्र एरिया फेज-1 और 2 सहित सेक्टर -7, 8, 9, 11, 12, 14, 16, 19 सहित सभी जगह जलभराव बना रहा। जलभराव और सड़क के गड्ढों के कारण कई बार लोगों के वाहन फंस गए। वहीं, सेक्टर -19, 20 माजरी चौक सहित घग्गर पार सेक्टरोंं में खाली प्लाटों मेंं जलभराव हो गया है। इस कारण लोगों में मच्छरजनित बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवाला में अलीपुर से खटौली गांव के बीच सोमवार को पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। इसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। वहीं, मौली से बरवाला मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल को बंद कर दिया गया है।

बॉक्स ---
जाम के हालात बने
पंचकूला से चंडीगढ़ जाने वाले रास्ते बारिश के कारण पानी भरने से जाम के हालात बने रहे। सभी रास्तों पर जाम रहा। सेक्टर -17 से होकर चंडीगढ़ जाने वाले यात्री सुबह एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। इसके अलावा पंचकूला से चंडीगढ़ हल्लोमाजरा चौक पर जाने वाले लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे सेक्टर -7 के अजय कुमार ने बताया कि बारिश के बाद सड़कों पर वाहन फंस रहे हैं।

बॉक्स ---
सिविल अस्पताल में मरीज रहे परेशान
सिविल अस्पताल में मंगलवार को बारिश के बाद ग्राउंड फ्लोर पर पानी भर गया। इस कारण कर्मचारियों को दवाएं और सामान लाने और ले जाने में परेशानी हुई। वहीं बारिश का पानी बच्चों के वार्ड, गायनी वार्ड में भी भरा रहा। इसे निकालने के लिए दिनभर कर्मचारियों ने मशक्कत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed