{"_id":"658dd553a4874677b9000fd9","slug":"getting-the-marriage-done-proved-costly-for-priest-ssp-kapurthala-ordered-to-investigate-pkl-office-news-c-16-1-pkl1041-316885-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी करवाकर फंस गए पंडित जी: विवाह प्रमाणपत्र पर हाईकोर्ट को शक, एसएसपी कपूरथला को आदेश-जांच कीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी करवाकर फंस गए पंडित जी: विवाह प्रमाणपत्र पर हाईकोर्ट को शक, एसएसपी कपूरथला को आदेश-जांच कीजिए
Fri, 29 Dec 2023 01:36 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:36 AM IST
सार
सुरक्षा की मांग को लेकर एक प्रेमी जोड़ा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा था। जोड़े ने जब अपना विवाह प्रमाणपत्र कोर्ट को दिखाया तो कोर्ट को शक हो गया। कई बातों का संतोषजनक जवाब जब प्रेमी जोड़ा नहीं दे पाया तो कोर्ट ने जांच के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
शादी के सर्टिफिकेट पर उठाए सवाल।
- फोटो : iStock
विस्तार
जोड़े को सात फेरों के बंधन में बांध कर प्रमाणपत्र जारी करना एक पुरोहित को भारी पड़ गया है। विवाह प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कपूरथला के एसएसपी को यह जांचने का आदेश दिया है कि क्या पुरोहित सुभाष चंद्र विवाह करवाने व प्रमाणपत्र जारी करने के लिए कानूनी रूप से अधिकृत हैं।
याचिका दाखिल करते हुए प्रेमी जोड़े ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग की थी। याचिका में बताया गया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और 21 दिसंबर को परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर उन्होंने विवाह किया था। विवाह के प्रमाण के रूप में पुरोहित सुभाष चंद्र की ओर से जारी किया गया मैरिज सर्टिफिकेट भी पेश किया गया था। इस सर्टिफिकेट को देखते ही कोर्ट को शक हुआ और पाया कि इस पर जारी करने की तारीख मौजूद नहीं है।
यह भी पढ़ें: लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, पड़ोसी के बेड में मिली अर्धनग्न लाश
विज्ञापन
इसके बाद हाईकोर्ट ने इस पर दो गवाहों के हस्ताक्षर देखे और विवाह की फोटो देखी। कोर्ट ने पूछा कि दोनों गवाह फोटो में मौजूद क्यों नहीं हैं जिस का याची पक्ष जवाब नहीं दे सका। हाईकोर्ट ने पाया कि लड़की अभी दो माह पहले ही बालिग हुई है और ऐसे में कोर्ट ने कहा कि इस मामले की जांच जरूरी है।
हाईकोर्ट ने कपूरथला के एसएसपी को आदेश दिया है कि वह पुरोहित की जांच कर बताएं कि क्या पुरोहित विवाह करवाने और प्रमाणपत्र जारी करने में सक्षम हैं। इसके साथ ही विवाह के स्थान और बाकी तथ्यों के बारे में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।