फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Getting emotional, Digvijay said - he will not be able to forget the pain of 9 years, freedom is priceless

भावुक होकर बोले दिग्विजय, नहीं भूल पाएंगे पीड़ा के नौ साल

Fri, 11 Feb 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Getting emotional, Digvijay said - he will not be able to forget the pain of 9 years, freedom is priceless
चंडीगढ। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की रिहाई पर जेजेपी प्रधान दिग्विजय चौटाला ने भावुक होकर कहा कि, फ्रीडम इज प्राइसलेस। उन्होंने कहा कि वह 9 सालों की पीड़ा भूल नहीं पाएंगे। उन्हें याद है कि जब उनके पिता से मिलने के लिए उन्हें जून-जुलाई की तपती धूप के अंदर तिहाड़ जेल के मुख्य द्वार से प्रवेश करके दो तीन किलोमीटर पैदल चलकर जेल नंबर-2 के मुलाकात कक्ष तक जाना होता था। अपने पिता से मुलाकात करके उनके मैले कपड़ों का ढेर अपने कंधे पर लेकर वापस आना होता था। दिग्विजय ने कहा कि बिना किसी दोष के उनके पिता, परिवार, समर्थकों ने बड़ा कष्ट तो झेल लिया लेकिन हम भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचने वालों को भी कभी ऐसे दिन न देखने पड़े। उन्होंने कहा कि हमारे मार्गदर्शक डॉ अजय चौटाला ने यही सिखाया है कि राजनीति में कभी निजी नहीं होना चाहिए बल्कि जन सेवा में समर्पित भाव से आगे बढ़ना चाहिए बाकि जनता अपने आप न्याय कर देती है।
विज्ञापन

दुष्यंत का ट्विट : वेलकम होम पिता जी
चंडीगढ़। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला हमारे हीरो हैं। अब उनकी नियमित उपस्थिति हमारे लिए आशीर्वाद रूपी सहारा बनेगी और वे हमारे नायक हैं। डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा कि पिता को वापस घर में देखकर सभी बेहद खुश हैं और आज हमारे परिवार और पार्टी के लिए 9 साल 25 दिनों का बुरा सपना भी खत्म हुआ।
विज्ञापन

वहीं जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि पार्टी के डॉ अजय सिंह चौटाला कानूनी प्रक्रिया के तहत आज अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रियता से जेजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। निशान सिंह ने कहा कि उनकी सक्त्रिस्यता और नेतृत्व से पार्टी की गतिविधियों को और बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed