{"_id":"652eec1c901a3d16a90c93d5","slug":"general-store-was-running-without-noc-goods-turned-into-ashes-due-to-fire-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-5643-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिना एनओसी चल रहा था जनरल स्टोर, आग लगने से सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिना एनओसी चल रहा था जनरल स्टोर, आग लगने से सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सेक्टर-25 स्थित बिना एनओसी चल रहे घरेलू सामान के जनरल स्टोर में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से काफी सामान जल गया। जैसे ही आग का पता लोगों को चला तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब छह बजे सेक्टर-25 मार्केट स्थित शोरूम के जरनल स्टोर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की सूचना शोरूम मालिक और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर दो फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण दुकान में रखा काफी सामान जल गया। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
जिले में केवल 30 प्रतिशत दुकानदारोंं के पास है फायर एनओसी
शहर में केवल 30 प्रतिशत दुकानदार व शोरूम मालिक के पास फायर एनओसी है लेकिन फायर विभाग आंख बंद कर बैठा हुआ है। ऐसी स्थिति में आग लग जाए तो आग पर कैसे काबू पाया जाएगा। जिले के सभी शोरूम मालिक और अन्य संस्थान को एनओसी लेना जरूरी है लेकिन यह आदेश महज कागजों में सिमट कर रह गया है। आने वाला समय त्योहार का है। इसमें अधिकतर दुकानदार अपने सामान को स्टोर कर रखते हैं। जहां पर फायर ब्रिगेड के उपकरण लगे होने अनिवार्य हैं लेकिन उनकी अभी तक जांच नहीं की जा रही है।
11 मई को सेक्टर-11 के शोरूम में लगी थी भीषण आग
11 मई को रात 3 बजे सेक्टर 11 स्थित हेंडलूम के शोरूम और पीछे बनी बेकरी की दुकान में आग लग गई थी। शोरूम में आगजनी के कारण करीब 2.80 करोड़ रुपये का सामान जल गया था। मौके पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे थे और लगातार आठ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब 11 बजे आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए 14 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। हादसे में सबसे अहम बात यह थी कि दोनों दुकानदारों के पास फायर एनओसी नहीं थी। इसके बावजूद शहर में नियमों को ताक पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
आदेश के बाद भी दुकानों के सामने लगाए गए बोर्ड नहीं हटाए
शहर की दुकानों के सामने लगाए गए बोर्ड अभी तक नहीं हटाए गए हैं। इस कारण भी आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के निर्देश के बाद भी यह हालात शहर के सेक्टर -11, 12, 15, 16, 17, 18 सहित घग्गर पार सेक्टरों में बना हुआ है। इस पर निगम की ओर से कार्रवाई नहीं की जाने के कारण इस तरह के हालात बने हुए हैं। वहीं एनओसी में भी लगातार लापरवाही बरतने के कारण शहर की दुकानों में आग लग रही है। फायर विभाग की ओर से बड़ी घटना के बिना सर्वे भी नहीं किया जाता है।
कोट्स...
हमारी ओर से सभी दुकानदारों को आने वाले समय में त्योहारों के देखते हुए आग से बचने के लिए दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। फायर विभाग की सभी गाड़ियां और कर्मचारी आग बुझाने के लिए हमेशा तैयार हैं। जिन शोरूम मालिक और दुकानदारों के पास फायर एनओसी नहीं है उन्हें नोटिस दिया जाएगा।
-तरसेम सिंह, फायर ऑफिसर पंचकूला