फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gaushala: Government has allotted land, soon a cow research center will be built, the chairman of Haryana Go Service Commission gave information

गोशाला : सरकार ने भूमि की आवंटित, जल्द बनेगा गो अनुसंधान केंद्र, हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन ने दी जानकारी

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Gaushala: Government has allotted land, soon a cow research center will be built, the chairman of Haryana Go Service Commission gave information
पंचकूला। हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने बताया कि सुखदर्शनपुर में राज्य सरकार द्वारा भूमि आवंटित कर दी गई है। शीघ्र ही यहां गो अनुसंधान केंद्र स्थापित कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश की 558 पंजीकृत गोशालाओं के गोवंश के चारे के लिए दूसरी किस्त के रूप में 13 करोड़ 6 लाख 75 हजार 500 रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। इसमें पंचकूला की 12 गोशालाओं के लिए 15 लाख 39 हजार 100 रुपये की राशि शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह राशि सीधे गोशालाओं के खाते में जमा करवाई गई है। श्रवण गर्ग मंगलवार को पंचकूला के सेक्टर-22 स्थित हरियाणा गो सेवा आयोग के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा गो सेवा आयोग के सचिव डॉ. चिरंतन कादियान भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गोपाष्टमी पर कामधेनु गोशाला पिंजौर में आयोजित कार्यक्रम में सुखदर्शनपुर में गो अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की घोषणा की थी। अब इसके लिए भूमि भी आवंटित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस अनुसंधान केंद्र में गोवंश नस्ल सुधार के साथ-साथ गाय के गोबर और मूत्र पर अनुसंधान करके विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाएंगे ताकि गोशालाओं को और स्वावलंबी बनाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले सरकार के कार्यकाल में गो सेवा आयोग का गठन तो हुआ परंतु गोवंश के संवर्धन और संरक्षण पर कोई कार्य नहीं किया गया। वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही राज्य सरकार द्वारा हरियाणा गौ वंश संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम 2015 लागू किया गया। इसके सकारात्मक परिणाम नजर आ रहे हैं। इसी अधिनियम के आधार पर राज्यस्तरीय और जिलास्तरीय ‘काउ टास्क फोर्स’ का गठन किया गया है, जिसने कार्य करना शुरू कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने गाय के गोबर से निर्मित पेंट, गमले और होली के रंग को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed