फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gas outcry in Panchkula: City kitchens are being extinguished by the heat of the war, restaurant-catering services are at a standstill.

पंचकूला में गैस का हाहाकार: जंग की तपिश से बुझने लगीं शहर की रसोई, रेस्टोरेंट-कैटरिंग ठप

Sat, 14 Mar 2026 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gas outcry in Panchkula: City kitchens are being extinguished by the heat of the war, restaurant-catering services are at a standstill.
पंचकूला। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की तपिश अब सीधे पंचकूला की रसोई तक पहुंच गई है। जिले में एलपीजी का संकट इस कदर गहरा गया है कि कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। इसका सीधा असर शहर के खान-पान उद्योग पर पड़ा है। सेक्टर-7 और 17 के कई नामी रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं तो वहीं कैटरिंग संचालकों ने नए ऑर्डर लेना बंद कर दिया है। हालात इतने खराब हैं कि घरेलू गैस के लिए भी लोग फैक्ट्रियों से छुट्टी लेकर सुबह 5 बजे से लाइनों में लग रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में गैस की किल्लत होते ही कालाबाजारी ने अपने पैर पसार लिए हैं। कैटरिंग संचालकों का कहना है कि जो सिलिंडर पहले आसानी से मिलते थे, अब उनके लिए 3 से 4 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। कई दुकानदारों ने साफ कह दिया है कि अगर ग्राहक खुद सिलिंडर लाएगा, तभी खाना बन पाएगा। सेक्टर-16 और 17 के गैस वितरण केंद्रों पर सुबह 5 बजे से ही लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

दुकानें बंद करने की नौबत
कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है। हालात ऐसे हैं कि ब्लैक में सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। अगर यही स्थिति रही तो दो-चार दिनों में दुकान बंद करनी पड़ेगी। - बॉबी सिंह, संचालक, सिंह संस बेकरी, सेक्टर-7
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों का स्टॉक बचा
गैस का महज दो दिनों का स्टॉक बचा है। भट्ठी भी मार्केट में ब्लैक रेट पर मिल रही है। दो भट्ठी बड़ी मुश्किल से मिली हैं। ऐसे चलता रहा तो एक-दो दिनों में रेस्टोरेंट बंद करना पड़ेगा। - नंद स्वीट्स, सेक्टर-7, पंचकूला

कैटरिंग की बुकिंग लेना बंद
1 मार्च से कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग बंद है। कल से कैटरिंग की बुकिंग लेना बंद कर दिया है। अब ग्राहक खुद सिलिंडर लाएगा, तभी हम ऑर्डर लेंगे। बाहर ब्लैक में 3000 से 4000 रुपये में सिलिंडर मिल रहा है। — मनोज अग्रवाल, अग्रवाल टेंट एंड कैटरिंग


कैटरिंग व्यवसाय ठप होने की कगार पर
एलपीजी संकट गहरा गया है। 12 मार्च के बाद की सभी बुकिंग रद्द कर दी गई हैं। स्टॉक खत्म हो चुका है और कॉमर्शियल एलपीजी की भारी कमी से कैटरिंग व्यवसाय ठप होने की कगार पर है। — विजय सैनी, सेक्टर-17, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed