फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Garhwal Sabha Panchkula donated 70 units of blood

गढ़वाल सभा पंचकूला ने किया 70 यूनिट रक्तदान

Tue, 30 Jun 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Garhwal Sabha Panchkula donated 70 units of blood
पंचकूला। गढ़वाल सभा पंचकूला द्वारा कम्यूनिटी सेंटर सेक्टर-19 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 70 यूनिट रक्तदान किया गया। सेक्टर-6 अस्पताल की मदद से यह कैंप आयोजित किया गया। वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से सरकारी अस्पतालों में खून की कमी को पूरा करने के लिए यह शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गढ़वाल सभा के प्रधान हरिशचंद्र बड़थ्वाल, जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र प्रसाद बहुगुणा, युवा प्रकोष्ठ के जनरल सेक्रेटरी अरविंद रावत, महिला प्रकोष्ठ की प्रधान गीता रावत, महिला प्रकोष्ठ जनरल सेक्रेटरी रीना नौटियाल, वित्त सचिव मनीष, वरिष्ठ सदस्य बलवंत सिंह रावत गढ़वाल सभा पंचकूला की समस्त कार्यकारिणी ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि धनंजय कुमार गुप्ता और विशेष सहयोगी सुनील भट्ट (बीमा अभिकर्ता), हेमंत सिंह नेगी एलटार हेल्थ केयर सिस्टम, अब्बल सिंह बिष्ट का विशेष योगदान रहा। सभा के अध्यक्ष हरिशचंद्र बड़थ्वाल और टीम ने युवाओं को समाजसेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अध्यक्ष बड़थ्वाल द्वारा मुख्य अतिथि धनंजय कुमार गुप्ता व विशेष सहयोगी सुनील भट्ट के अलावा रक्तदाताओं को भी प्रशस्ति-पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed