फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   From the Sports Field to Border Security: ITBP Welcomes 9 New 'Himveers'

Panchkula News: खेल के मैदान से सीमा सुरक्षा तक, आईटीबीपी को मिले 9 नए हिमवीर

Sat, 09 May 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
From the Sports Field to Border Security: ITBP Welcomes 9 New 'Himveers'
भानू में पासिंग आउट परेड के दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने ली देश सेवा की शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू में शुक्रवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में 29वें स्पोर्ट्स कंडेन्स बैच के 9 जवानों ने देश सेवा की शपथ ली। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पहचान बना चुके इन खिलाड़ियों ने कठिन प्रशिक्षण पूरा कर अब सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने की तैयारी कर ली है।
दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में अनुशासन, जोश और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। चार राज्यों से आए इन खिलाड़ियों ने तिरंगे के सामने राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। परेड की कमान रिक्रूट कांस्टेबल रुपल यादव ने संभाली।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप महानिरीक्षक राणा युद्धवीर सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी अवधेश नारायण और उप सेनानी हरबंस लाल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल प्रतिभा अब बढ़ाएगी बल की ताकत
मुख्य अतिथि राणा युद्धवीर सिंह ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आईटीबीपी जैसे अनुशासित बल का हिस्सा बनना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ये सभी जवान खेल पृष्ठभूमि से हैं और राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब उनसे उम्मीद है कि वे बल की केंद्रीय टीमों का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और आईटीबीपी का नाम रोशन करेंगे।


परेड में दिखा गर्व और गौरव का पल
भव्य परेड के दौरान संस्थान के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवानों के परिजन भी मौजूद रहे। अपने बच्चों को वर्दी में देश सेवा के लिए समर्पित होते देख परिजनों के चेहरे गर्व से खिल उठे। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण टीम को सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी कराने के लिए बधाई दी और जवानों को हमेशा सीखते रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed