फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Friend cheated of Rs 8.98 lakh in the name of investment

Panchkula News: निवेश के नाम पर दोस्त से 8.98 लाख की धोखधड़ी

Thu, 24 Apr 2025 01:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 24 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Friend cheated of Rs 8.98 lakh in the name of investment
रकम लौटाने का वादा कर भाग गया, जांच आर्थिक अपराधा शाखा को सौंपी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। निवेश के नाम पर 8.98 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-4 निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह के दोस्त विशाल राजपूत निवासी रोहिणी, दिल्ली ने खुद को एक फाइनेंशियल एप का पार्टनर बताते हुए उन्हें निवेश का झांसा दिया। आरोपी विशाल ने मृत्युंजय कुमार सिंह को अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य कागजात दिखाकर विश्वास में लिया। निवेश के लिए उसने 12 मई 2023 को पहली बार पुलिस लाइन मोगीनंद में मुलाकात की। शिकायत में मृत्युंजय ने बताया कि आरोपी विशाल ने उनसे 2 लाख रुपये निवेश के लिए मांगे। इस पर मृत्युंजय सिंह ने आरोपी विशाल को 1.20 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसने निवेश के लिए कुल 8.98 लाख विभिन्न तरीकों से ट्रांसफर किए। कई बार पूछने के बावजूद प्रतिमाह रिटर्न नहीं दिया। उसने केवल 90 हजार रुपये ही वापस किए गए। आरोपी अक्टूबर 2024 में रकम लौटाने का वादा कर भाग गया। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने बताया कि जांच आर्थिक अपराधा शाखा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed