{"_id":"613bbf798ebc3e3ee775f0bb","slug":"fresh-transfer-of-14-hcs-officers-in-haryana-panchkula-news-pkl426360860","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : बीडीपीओ लगाए गए 14 एचसीएस के नए सिरे से तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : बीडीपीओ लगाए गए 14 एचसीएस के नए सिरे से तबादले
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बीडीपीओ लगाए गए एचसीएस के तबादले नए सिरे से किए हैं। कुछ एचसीएस को बीडीपीओ से हटाकर पुराने पद पर ही नियुक्ति दी गई है। शुक्रवार को सरकार ने नए सिरे से 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए। मोहित कुमार को जिला परिषद, रोहतक का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया है। वे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कलानौर का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। शिवजीत भारती को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का उप सचिव लगाया गया है। निशा जिला परिषद, रेवाड़ी की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगी। उन्हें, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, रेवाड़ी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
अमित कुमार-3 को जिला परिषद, जींद का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया है। वह खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, जुलाना का अतिरिक्त कार्यभार देेखेंगे। परवेश कादियान को जिला परिषद, सोनीपत का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया है। वह खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, गन्नौर का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। अजय सिंह को जिला परिषद, सिरसा का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया है। राजेश कुमार सोनी को जिला परिषद, पानीपत का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। वह खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सनौली खुर्द का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। द्विजा को जिला परिषद, सोनीपत का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया है। वह खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कथूरा का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगी। सुरेश को जिला परिषद, फतेहाबाद का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया है। वह खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, भूना का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। गौरव चौहान को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक का जिम्मा सौंपा गया है। नसीब कुमार चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) होंगे। दीपक कुमार को फिर संयुक्त निदेशक, राज्य परिवहन, हरियाणा लगाया गया है। गुलजार अहमद को जिला परिषद, कैथल का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया है। वह खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सिवान का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। विजय कुमार यादव को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), प्राथमिक शिक्षा लगाया गया है।