{"_id":"62475d56f95a0228126e73ae","slug":"free-electricity-is-not-mentioned-in-electricity-tariff-opposition-raised-questions-panchkula-news-pkl4463760174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली टैरिफ में मुफ्त बिजली का जिक्र नहीं, विपक्षियों ने खड़े किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली टैरिफ में मुफ्त बिजली का जिक्र नहीं, विपक्षियों ने खड़े किए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए बिजली टैरिफ में मुफ्त बिजली का जिक्र नहीं होने पर विपक्षी दलों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि पंजाब के लोगों को पहली गारंटी के रूप में आप ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। पंजाब के लोग अब फ्री बिजली का इंतजार कर रहे हैं।
राज्य सरकार ने वीरवार को पंजाब के लिए बिजली टैरिफ जारी किया है, हालांकि इसमें सरकार ने दरों में इजाफा नहीं किया है, लेकिन 300 यूनिट मुफ्त बिजली का भी कोई जिक्र नहीं किया गया है। ऐसे में विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा ने कहा है कि पंजाब के लोग 300 यूनिट मुफ्त बिजली का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार बुलाए गए विशेष सत्र में भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुफ्त बिजली का कोई जिक्र नहीं किया, इससे राज्य के लोगों को निराशा हुई है। सरकार को जल्द ही इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि भगवंत मान सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी को पूरा नहीं किया गया। राज्य के लोगों ने उन पर पूरा विश्वास जताया है इसलिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
आप का दावा, जल्द मिलेगी फ्री बिजली
आप प्रवक्ता डॉ. सन्नी सिंह अहलूवालिया ने दावा किया कि सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के चुनावी वादे पर भी खरा उतरेगी। पंजाब सरकार जल्द इस फैसले को लागू करेगी। आप सरकार पंजाब में पहली ऐसी सरकार है जिसने सत्ता में आने के बाद लोगों पर अतिरिक्त बोझ न डालते हुए बिजली की पुरानी दरों को जारी रखा है।