Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Free coaching will be provided to students for UPSC and PCS.

Panchkula News: विद्यार्थियों को यूपीएससी और पीसीएस दी जाएगी मुफ्त कोचिंग

Fri, 06 Nov 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Free coaching will be provided to students for UPSC and PCS.
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी और निजी कॉलेजों के एक हजार विद्यार्थियों को केंद्रीय लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा और पंजाब सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के तहत सरकारी कॉलेजों के 750 और निजी कॉलेजों के 250 विद्यार्थियों को कवर किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश में वित्तीय तंगी के कारण किसी भी विद्यार्थी का सपना अधूरा नहीं रहेगा। इस पहल के द्वारा हम उन अवसरों को खोल रहे हैं जो पहले कई विद्यार्थियों को अपनी पहुंच से बाहर लगते थे। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि इससे गांव या किसी छोटे कस्बे के कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी को भी वही योजनाबद्ध तैयारी, मार्गदर्शन और अकादमिक सहायता मिलेगी जो किसी बड़े कोचिंग हब में पढ़ने वाले विद्यार्थी को मिलती है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को केवल ऑनलाइन कक्षाएं ही नहीं बल्कि हर चरण पर व्यापक अकादमिक सहायता प्रणाली उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें रिकॉर्ड किए गए लेक्चर, स्टडी मटीरियल, मानक टेस्ट सीरीज, उत्तर-लेखन का अभ्यास व मूल्यांकन, व्यक्तिगत मेंटरशिप, शंकाओं का निवारण और इंटरव्यू की तैयारी शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed