फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fraud of Rs 35 lakh on the pretext of doing business

Panchkula News: बिजनेस करने का झांसा देकर की 35 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 20 Mar 2024 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 35 lakh on the pretext of doing business
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। अंबाला निवासी व्यक्ति को नया स्टार्टअप शुरू करने का झांसा देकर जाली कागजात, फर्म और जाली स्टांप पेपर खरीदकर 35 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अंबाला कैंट निवासी सुकांत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वे 2021 में चंडीगढ़ कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने स्टार्टअप शुरू किया।
उसी साल उनकी मुलाकात कॉलेज में पढ़ने वाले सेक्टर-9 निवासी आदित्य बंसल से हुई। 2023 में आदित्य बंसल ने उसको एक दिन ऑफिस पेपर का बिजनेस शुरू करने के बारे में बताया। उसने कहा कि निजी कंपनी के साथ ऑफिस पेपर बिजनेस की शुरुआत करते हैं। उसने आदित्य के बातों में आकर हामी भर दी और बिजनेस शुरू करने को कहा। ऑफिस पेपर बिजनेस का काम आदित्य की मां देखती थी। धीरे-धीरे ऑफिस पेपर का बिजनेस बढ़ता गया। ऐसे में कंपनियों में ऑफिस पेपर सप्लाई के लिए चंडीगढ़ के स्थानीय पेपर सप्लायर से आदित्य ने बात की जो कि उसका मामा था।
विज्ञापन

कंपनी के ऑर्डर के अनुसार, आदित्य अपने मामा से ऑफिस पेपर खरीदता था और बाद में उसे निजी कंपनियों को बेचता था। धीरे-धीरे निवेश के नाम पर आदित्य के भी पैसे खर्च हुए और शिकायतकर्ता सुकांत गुप्ता के भी करीब 30 से 35 लाख रुपये खर्च हो चुके थे। सुकांत ने कई बार ऑफिस पेपर बेचने और खरीदने वाली दोनों एजेंसियों के मालिक से मिलने की कोशिश की, लेकिन आदित्य ने हर बार उसे मिलने से रोक दिया। बिजनेस के दौरान ही आदित्य और सुकांत एक साथ अपने परिवार को लेकर धार्मिक स्थल भी घूमने गए। उस दौरान भी आदित्य की मां राधा बंसल ने बिजनेस में किसी तरह बेईमानी नहीं होने का भरोसा उसको दिलाया। कुछ समय बाद आदित्य ने बिजनेस में और पैसा लगाने के लिए कहा। उसने मना कर दिया। इस पर आदित्य ने शिकायतकर्ता को बिजनेस से बाहर करने की धमकी देकर एक भी पैसा नहीं देने की बात कही। मजबूरन शिकायतकर्ता ने अपने जानकारों से 30 लाख रुपये लेकर आदित्य को निवेश करने के लिए दिए। कुछ माह तक कुछ पैसे उसको मिलते रहे, लेकिन करीब चार माह बाद पैसा मिलना बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उसने आदित्य से इसका कारण पूछा तो उसने सही जवाब नहीं दिया। ऐसे में शिकायतकर्ता ने आदित्य और उसके द्वारा शुरू किए गए बिजनेस के सारे दस्तावेज की जांच की तो उन्हें पता चला कि आदित्य की स्टार्टअप कंपनी से ही निजी कंपनियों को ऑफिस पेपर का ऑर्डर लिया जा रहा था। इसकी जानकारी आदित्य ने शिकायतकर्ता को नहीं दी थी। शिकायतकर्ता ने तुरंत आदित्य को बुलाकर उसके सारे पैसे वापस करने को कहा तो आदित्य ने शिकायतकर्ता को पैसा वापस नहीं करने की बात कही और जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद परेशान होकर शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

कुरुक्षेत्र। होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद

कुरुक्षेत्र। होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद

कुरुक्षेत्र। होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद

कुरुक्षेत्र। होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed