{"_id":"69c59e40c8dcb6ab550bf621","slug":"fraud-of-lakhs-in-panchkula-under-the-guise-of-partnership-case-registered-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134565-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में पार्टनरशिप के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में पार्टनरशिप के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज
विज्ञापन
सेवानिवृत्त अधिकारी ने गबन और धोखाधड़ी का लगाया आरोप
आर्थिक अपराध शाखा ने जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-2 निवासी सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जगदीप सिंह मलिक ने स्टोन क्रशर व्यवसाय में पार्टनरशिप के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, गबन और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार, डॉ. मलिक ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में आरोपियों—शिमला निवासी गुलाब सिंह ठाकुर, वीना ठाकुर और विक्रांत ठाकुर ने उन्हें व्यवसाय में निवेश के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 1.05 करोड़ रुपये निवेश किए और 9 जुलाई 2021 को पंचकूला में पार्टनरशिप डीड करवाई। इसके बावजूद उन्हें जानबूझकर कारोबार के दैनिक संचालन से दूर रखा गया।
अक्टूबर 2023 में स्वास्थ्य खराब होने के कारण डॉ. मलिक सक्रिय रूप से व्यवसाय नहीं देख पाए, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने करीब 15 लाख रुपये का गबन कर लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कई बार व्यक्तिगत और कानूनी नोटिस देने के बावजूद आरोपियों ने न तो हिसाब दिया और न ही निवेश की राशि लौटाई। साथ ही, कथित रूप से फर्म की संपत्तियां भी गुपचुप तरीके से बेच दी गईं।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर सेक्टर-7 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रारंभिक जांच की शुरूआत की और इसे आर्थिक अपराध शाखा सेल को सौंप दिया गया है।