फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four youths arrested for drinking alcohol openly

Panchkula News: खुलेआम शराब पीने वालों पर चार युवक गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Four youths arrested for drinking alcohol openly
पंचकूला। सेक्टर-5 की मार्केट में बुधवार शाम खुलेआम शराब पीने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता के निर्देश पर की गई है। सृष्टि ने जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को विशेष अभियान चलाकर ऐसी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। डीसीपी ने कहा कि बाजार, पार्क, होटल और रेस्टोरेंट के बाहर वाहन खड़ा कर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सकेतड़ी का हेतराम और अरमान सिंह, सेक्टर-6 मनसा देवी कांप्लेक्स का राजेश और सेक्टर-4 निवासी अजय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना हरियाणा आबकारी अधिनियम की धारा 72 (सी) के तहत एक अपराध है, जिसमें 6 महीने तक की सजा और 50 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। साथ ही डीसीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि शराब सेवन केवल उन्हीं स्थानों पर मान्य होगा, जिनको वैध लाइसेंस प्राप्त है और वह निजी परिसर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed