फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four wheeler people facing problem on Fastag Chandimandir toll Plaza

टोल प्लाजा चंडीमंदिर पर फास्ट टैग की अनिवार्यता बन रही है वाहन चालकों के लिए समस्या, केंद्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन

Sun, 05 Jan 2020 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four wheeler people facing problem on Fastag Chandimandir toll Plaza
पिंजौर: टोल प्लाजा पर फास्टैग जरूरी करने से वाहन चालकों के लिए बनाई गई यह योजना अभी तक जी का जंजाल बनी हुई है। इस कारण जो फास्टैग की सुविधा ले चुके हैं और जो ले रहे हैं उनको इसके लिए किसी न किसी कारण से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना कि फास्ट टैग की सुविधा लेने के बाद भी उन्हें चंडीमंदिर टोल प्लाजा को पार करने में पहले से ज्यादा देर लग जाती है। वहीं कुछ लोगों का कहना कि फास्ट टैग रीड नहीं होने के कारण उन्हें टोल कैश देकर टोल प्लाजा पार करना पड़ा और बाद में फास्ट टैग से भी उनके पैसे टोल प्लाजा की ओर से काटे जाने का मैसेज आता है।
विज्ञापन

इसके अलावा अब स्थानीय लोगों को एक और समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि अब उनका मासिक पास केवल एक महीने के लिए ही रीचार्ज किया जा रहा है, जबकि पहले इस पास को वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार 6 या 6 महीने के लिए रिचार्ज करवा सकते थे। राष्ट्रीय संयोजक एनएसयूआई दीपांशु बंसल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट विजय बंसल के पास लोग संबधित समस्या लेकर उनके पास आ रहे हैं। दीपांशु बंसल ने कहा कि अध्यक्ष के कहने पर जब टोल प्लाजा पर जाकर उन्होंने 3 महीने के लिए पास रिचार्ज करने के लिए कहा तो टोल कर्मी ने मना करके कहा कि उनको जो उनके सीनियर अधिकारी आदेश देते हैं, वे उन आदेशों का पालन कर रहे हैं। कर्मी ने बताया कि वे खुद भी 3 या 6 महीने का रिचार्ज करने में खुश हैं। लेकिन जो आदेश ऊपर से पोर्टल पर हैं, वे उन्हें फॉलो कर रहे हैं।
विज्ञापन

दीपांशु ने बताया हर माह लाइन में लगकर अपने पास को रिचार्ज करना समय की बर्बादी और स्थानीय लोगों के लिए एक परेशानी है। अगर फास्ट टैग आईसीआईसीआई बैंक से मुहैया हुआ है तो दो या तीन महीने के लिए रिचार्ज हो सकता है, लेकिन अधिकतर लोगों ने फास्ट टैग की सुविधा एयरटेल अथवा पेटीएम के माध्यम से प्राप्त की है। वे अपना स्थानीय पास केवल एक महीने के लिए ही रिचार्ज करवा सकते हैं। लोगों के साथ इस तरह का भेदभाव उनके लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन: शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट विजय बंसल ने संबधित समस्या से केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेज कर इस समस्या के हल की मांग की है। गौरतलब है कि वर्ष 2012 में जनहित याचिका दायर करके शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष विजय बंसल ने स्थानीय निवासियों की सहूलियत के लिए माननीय हाईकोर्ट से 150 रुपए मासिक पास का प्रावधान करवाया था। जिसमें 3 या 6 माह के लिए लोग पास को सुविधा के अनुसार रिचार्ज करवाते आ रहे थे। दीपांशु बंसल ने बताया कि टोल प्लाजा पर लाइनों की अव्यवस्था है। जिसके चलते वाहन चालकों को काफी देर तक लाइनों में ही लगे रहना पड़ता है। रिचार्ज काउंटर पर अक्सर लंबी लाइन लगी होती है, जबकि जरूरत के अनुसार काउंटर भी अधिक होने चाहिएं और उन सभी पर कर्मचारी भी मौजूद रहने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed