{"_id":"69b5c6590d1e8b875f040e4a","slug":"four-processions-will-be-taken-out-from-kashi-bathinda-faridkot-and-jammu-on-the-occasion-of-the-birth-anniversary-of-shri-guru-ravidas-ji-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-970824-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर काशी, बठिंडा, फरीदकोट और जम्मू से निकाली जाएगी चार शोभा यात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर काशी, बठिंडा, फरीदकोट और जम्मू से निकाली जाएगी चार शोभा यात्राएं
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब हेरिटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के कार्यालय में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को भव्य रूप से मनाने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभिन्न डेरों से पधारे संत-महापुरुषों, आध्यात्मिक गुरुओं ने की। इस दौरान पंजाब हेरिटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली भी उपस्थित थे।
दीपक बाली ने बताया कि गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चार विशाल शोभायात्राएं निकाली जाएंगी जो विभिन्न स्थानों से शुरू होकर पंजाब के अलग-अलग शहरों और गांवों से गुजरेंगी। पहली शोभायात्रा काशी से शुरू होगी, जहां गुरु रविदास जी का जन्मस्थान है। दूसरी बठिंडा से, तीसरी फरीदकोट से और चौथी जम्मू से निकाली जाएगी। इन शोभायात्राओं के माध्यम से गुरु रविदास जी के संदेशों और उनकी शिक्षाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
इस विशेष अवसर पर पंजाब के प्रत्येक गांव में गुरु रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और मानवता के संदेश पर आधारित एक उच्चस्तरीय डॉक्यूमेंटरी दिखाई जाएगी। बैठक में संत निर्मल दास जी (जोड़े वाले), संत गुरदीप गिरी जी (पठानकोट वाले), संत मनदीप दास जी (डेरा बल्ला), संत प्रदीप दास जी (डेरा कठार), संत केवल जी (तपस्थान श्री खुरालगढ़), संत इंद्रदास जी (शेखे), विद्वान श्री राजकुमार हंस जी, सोमा अत्री जी, बीबी संतोष कौर और परविंदर कौर बंगा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।