फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four people including a woman broke into Nanakpur sub-station and vandalized it, accused of threatening

Panchkula News: महिला समेत चार लोगाें ने सब स्टेशन नानकपुर घुसकर की तोड़फोड़, धमकी देने का आरोप

Sun, 13 Jul 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four people including a woman broke into Nanakpur sub-station and vandalized it, accused of threatening
पिंजौर। गांव नानकपुर खुहवाला के 132/66 केवी सब स्टेशन नानकपुर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड कार्यालय में शुक्रवार देर रात एक महिला समेत चार अज्ञात लोगों ने घुस कर तोड़फोड़ की। कर्मचरियों ने आरोपियों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीओ उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे गांव खुहवाला के कुछ असामाजिक तत्व सब स्टेशन नानकपुर एचवीपीएनएल में खिड़की व शीशे तोड़कर घुस आए और अपने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने के बारे में चिल्लाने लगे। उस दौरान मौजूद कर्मचारी रमेश कुमार एएफएम को धमकाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने पुलिस से मांग की कि ग्राम खुहवाला के अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, एचवीपीएनएल सब-स्टेशन की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और उन्हें धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जाए। पीड़ित रमेश ने बताया कि महिला सहित चार आरोपियों ने खिड़की तोड़ कर जबरन कंट्रोल रूम में घुसने की कोशिश की थी। उसके साथ मारपीट करने की कोशिश करने के साथ साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed