फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four arrested with weapons in 10 days during code of conduct

Panchkula News: आचार संहिता के दौरान 10 दिन में हथियारों सहित चार हुए काबू

Thu, 16 May 2024 05:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with weapons in 10 days during code of conduct
पंचकूला। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों पर नकेल कसते हुए 10 दिन में चार आरोपियों को देसी पिस्तौल व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। चारों को डिटेक्टिव स्टाफ व क्राइम की टीम ने पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में मामला दर्ज किया है। आरोपियों के पास से 6 देसी पिस्तौल व 15 करतूस बरामद हुए हैं। लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है। इस दौरान जिले में जितने भी शस्त्र लाइसेंस धारक उन्हें भी अपने हथियार संबंधित थानों में जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं। डिटेक्टिव स्टाफ ने 5 मई को एक इनामी बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से दो देसी पिस्तौल व 10 कारतूस बरामद हुए थे। आरोपियों की पहचान नवीन सूरजपुर पिंजौर और कुनाल खड़क मंगोली निवासी के रूप में हुई थी। आरोपी नवीन कुमार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 5 हजार का इनाम रखा था। आरोपी ने 6 अप्रैल 2024 को सुरजपुर से एक व्यक्ति को किडनैप कर 25 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ करीब 10 मामले हत्या व डकैती के दर्ज हैं। 9 मई को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने वारदात को अंजाम देने की तैयारी में बैठे आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी से दो देसी पिस्तौल और 4 कारतूस बरामद हुए थे। आरोपी की पहचान रितिक चौहान पिंजौर निवासी के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया था कि उसने मेरठ से देसी कट्टे और कारतूस 50 हजार रुपये में खरीदे थे। 12 मई को क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने देसी पिस्तौल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान सुशील कुमार उर्फ निपल इंदिरा कालोनी पंचकूला निवासी के रूप में हुई थी। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के पास उसके दोस्त ने देसी पिस्तौल रखने के लिए दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed