{"_id":"6aad97ff0335f0e2f4043582","slug":"foundation-stone-laid-for-development-works-worth-rs-243-crore-in-kalka-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-141500-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका में 2.43 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका में 2.43 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
विज्ञापन
सड़क, नाले, ड्रेनेज, रिटेनिंग वॉल और एस्पिरेशनल टॉयलेट समेत कई परियोजनाओं की रखी आधारशिला
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा ने शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब 2.43 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सड़क, नाले, ड्रेनेज व्यवस्था, रिटेनिंग वॉल, प्रोटेक्शन वॉल और एस्पिरेशनल टॉयलेट समेत आमजन से जुड़ी कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इस दौरान चेयरमैन कृष्ण लाल लंबा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन कुमारी शर्मा, मंडल अध्यक्ष किशोरी शर्मा, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक ने रेलवे रोड क्षेत्र में वार्ड नंबर 30 और 31 के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें पॉपुलर वाली गली और कालका रेलवे रोड पर एस्पिरेशनल टॉयलेट तथा आर्य स्कूल के पीछे नाले के निर्माण कार्य शामिल हैं। इन पर करीब 41.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
हिमशिखा स्थित कार्यक्रम में वार्ड नंबर 13 और 14 के तहत इशर नगर कॉलोनी और हिमशिखा कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई। इन कार्यों पर लगभग 57 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
भोगपुर में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड नंबर 13 के तहत श्मशान घाट मार्ग, प्रोटेक्शन वॉल, सड़क, नाले, हेवी ड्यूटी ओपनएबल एमएस जंगला तथा ड्रेन पाइप निर्माण सहित विभिन्न कार्यों की शुरुआत की गई। इन पर करीब 1.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विधायक ने शिव शक्ति कॉलोनी में वार्ड नंबर 20 के तहत पीएच ट्यूबवेल तक नाले पर रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस परियोजना पर करीब 25 लाख रुपये की लागत आएगी।