{"_id":"68054a57b988a94bf00fef26","slug":"former-student-wrote-a-letter-to-the-chief-minister-said-principal-does-not-come-wearing-proper-clothes-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-16744-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल निक्कर में घूमते हैं: पंचकूला काॅलेज की पूर्व छात्रा ने सीएम को लिखी चिट्ठी, लगाए कई आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल निक्कर में घूमते हैं: पंचकूला काॅलेज की पूर्व छात्रा ने सीएम को लिखी चिट्ठी, लगाए कई आरोप
Mon, 21 Apr 2025 12:56 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:56 AM IST
सार
पंचकूला सेक्टर-1 पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल पर काॅलेज की पूर्व छात्रा ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने सीएम नायब सैनी को लिखे पत्र में कहा है कि प्रिंसिपल सार्वजनिक जगहों पर कपड़े बदलते हैं, इससे महिलाओं को असहज महसूस होता है।
विज्ञापन
Girl Student
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचकूला सेक्टर-1 पीजी कॉलेज की छात्रा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व छात्रा ने प्रिंसिपल के व्यवहार को अशोभनीय, असामान्य और शैक्षणिक माहौल के विरुद्ध बताया है।
छात्रा ने पत्र में आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल कॉलेज परिसर में कई बार छोटे कपड़ों (जैसे निक्कर) में दिखाई देते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर कपड़े बदलते देखे जाते हैं, जहां छात्राएं व महिला स्टाफ रहता है। इससे छात्राओं और महिला शिक्षकों को असहज महसूस होता है।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ के बच्चों में बढ़ा कुपोषण: पिछले साल के मुकाबले स्थिति खराब, उम्र के हिसाब से कई बच्चों का वजन है कम
विज्ञापन
पत्र में आगे कहा है कि प्रिंसिपल का व्यवहार न केवल संस्थान की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि यह महिला सुरक्षा और शैक्षणिक अनुशासन पर भी सवाल खड़े करता है। शिकायत में उल्लेख है कि इसके वीडियो और फोटो कॉलेज में छात्रों और शिक्षकों के बीच साझा किए जा चुके हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि जांच कर सेवा नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।