{"_id":"6873ddf88793ea53830112de","slug":"former-mla-sandoa-resigned-from-aap-the-party-had-suspended-him-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-762263-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पूर्व विधायक संदोआ ने आप से दिया इस्तीफा, पार्टी ने किया था निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पूर्व विधायक संदोआ ने आप से दिया इस्तीफा, पार्टी ने किया था निलंबित
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आप पंजाब ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देकर उनको निलंबित कर दिया था।
संदोआ ने कहा कि पार्टी ने बिना नोटिस दिए यह कार्रवाई की है और जनता के लिए खड़ा होना उन्हें महंगा पड़ा है। उन्होंने सीएम मान से अपील की कि वह पार्टी के भीतर मौजूद उन तत्वों की जांच करें जो पार्टी की ईमानदार छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। संदोआ रविवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई थी जबकि उसकी बेटी समेत दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ और सेक्टर-32 के अस्पताल में चल रहा है। हादसे के कई दिन बीतने के बावजूद दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया जिस कारण पीड़ित परिवार ने 8 जुलाई को नूरपुर बेदी से रोपड़ जाने वाले मार्ग पर धरना दिया। इसमें वह शामिल हुए। धरने के दौरान दोषी को बचाने वालों का पता लगाने के लिए जांच करवाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय की मांग के बाद ही उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए।