Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Former minister Anil Joshi, who was in the BJP and Akali Dal, will join the Congress.

Panchkula News: भाजप और अकाली दल में रहे पूर्व मंत्री अनिल जोशी होंगे कांग्रेस में शामिल

Tue, 30 Sep 2025 08:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 30 Sep 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Former minister Anil Joshi, who was in the BJP and Akali Dal, will join the Congress.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। करीब 35 सालों तक भारतीय जनता पार्टी व तीन से अधिक वर्षों तक शिरोमणि अकाली दल बादल में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी अब कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिले हैं। बुधवार को वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे। चर्चा है कि अनिल जोशी आने वाले विधान सभा चुनाव अमृतसर पूर्व या फिर तरनतारन में लड़ना चाहते है। इसको लेकर वह कांग्रेस में शामिल होने जा रहे है।

राजनीतिक गलियारों से मिली जानकारी के अनुसार जोशी ने भाजपा में दोबारा जाने की काफी कोशिश की परंतु बात नही बनी। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी में भी जाने की कोशिश की वहां भी बात नहीं बनी तो अब कांग्रेस पार्टी के साथ अपनी अलग पानी खेलने की तैयारी कर ली है। जोशी दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात करते हुए कांग्रेस ज्वाइनिंग की घोषणा की है। जोशी चंडीगढ़ में होने वाली कांग्रेस की बैठक में विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल का हिस्सा रहे जोशी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ 35 सालों तक जुड़े रहे। किसानी मुद्दे उठाने पर भाजपा ने 10 जुलाई 2021 को जोशी को पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया। तब 20 अगस्त 2021 को जोशी ने अकाली दल बादल ज्वाइन कर लिया था। अकाली दल ज्वाइन करने के बाद उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव अकाली दल की टिकट व चुनाव चिन्ह तकड़ी पर लड़ा पर जीत नहीं पाए। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में शिअद ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया तब भी जोशी चौथे नंबर पर रहे थे। अकाली दल छोड़ने के बाद से ही उनकी कांग्रेस में जाने की अटकले लगती रही पर जोशी लगातार इसका खंडन करते रहे। अब दिल्ली में कांग्रेसी नेताओं के साथ मुलाकात के बाद स्पष्ट हो गया है कि वह कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed