{"_id":"644adb4a6d2883dc450c8799","slug":"former-deputy-chief-minister-accused-of-ignoring-congress-councilors-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-1062-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पूर्व उपमुख्यमंत्री ने लगाया कांग्रेस पार्षदों की अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पूर्व उपमुख्यमंत्री ने लगाया कांग्रेस पार्षदों की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता चंद्रमोहन का कहना है कि मौजूदा भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। सरकार कांग्रेस पार्षदों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी देकर कहा कि सुधर जाएं, वरना सुधारना आता है। हमारी सरकार आने पर नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराएंगे। रेड बिशप में वीरवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन और कांग्रेस पार्षदों ने सरकार पर आरोप लगाए। कांग्रेस पार्षद उषारानी ने बताया कि बुढ़नपुर में नगर निगम की करीब 109 कनाल जमीन है। हाउस की बैठक में 30 जून 2021 को तारबंदी का फैसला लिया गया था। आजतक तारबंदी नहीं की गई। लोग निगम की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। पार्षद ने बताया कि वार्ड नंबर सात में सामुदायिक केंद्र, श्मशान घाट बनाने के लिए हाउस की बैठक में कई बार मुद्दा उठाया है। प्रस्ताव को मंजूरी भी मिली है, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। बुढ़नपुर के पास वाले पार्क की सड़क आजतक नहीं बनी है।
कांग्रेस पार्षद दल के नेता सलीम खान ने कहा कि मौजूदा सरकार के नुमाइंदों द्वारा सात सरोकारों का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, लेकिन ग्राउंड स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा। उन सरोकारों में एक भी सरोकार साकार नहीं हो पाया है। शहर में लावारिस पशु, सफाई व्यवस्था के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। सरकार में बैठे उच्चस्थ पदों के नेताओं द्वारा चुने पार्षदों की अनदेखी का मुद्दा तकरीबन दो साल से उठाया जा रहा है। यहां तक कि हाउस की मीटिंग में पास प्रस्तावों को ठेंगा दिखाकर मनमर्जी की जा रही है।
विकास कार्य के नाम पर फोटोशूट
कांग्रेसी राम प्रसाद ने बताया कि विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ फोटोशूट हो रहा है। पूरे शहर के सड़कों व गांवों, कालोनियों की गलियों की दशा किसी से छिपी नहीं है। शहर की काॅलोनियों जैसे इंदिरा काॅलोनी, राजीव काॅलोनी, खड़क मंगोली, गांधी काॅलोनी को अवैध बताकर उनको मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। वहां लोगों के आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड बने हैं, उन लोगों की बिजली व पानी के कनेक्शन भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
धड़ल्ले से हो रही माइनिंग
सलीम खान ने कहा कि निगम के गांवों में जमीनों के माइनिंग माफिया द्वारा मनमर्जी से खोदा जा रहा है। हाउस द्वारा प्रस्तावित पास में स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद भी धड़ल्ले से नियमों को ताक पर रखकर माइनिंग की जा रही है। इससे प्रतीत होता है कि इनको सरकार का संरक्षण प्राप्त है। पर्यावरण और हरियाली को खत्म कर कर दिया गया है। जमीनों से हरे भरे पेड़ों को काटा जा रहा है।