फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Former Congress MLA Jasbir Singh Jassi Khangura joins AAP

कांग्रेस के पूर्व विधायक जसबीर सिंह जस्सी खंगूरा आप में शामिल

Sun, 06 Feb 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Former Congress MLA Jasbir Singh Jassi Khangura joins AAP
कांग्रेस के पूर्व विधायक खंगूरा को आप में शामिल करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व विधायक और दिग्गज कांग्रेसी नेता जसबीर सिंह जस्सी खंगूरा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में जस्सी खंगूरा ने आप का दामन थामा।
विज्ञापन

जसबीर सिंह जस्सी खंगूरा यूके से अपनी ब्रिटिश नागरिकता को त्याग कर देश लौट आए थे और पंजाब की राजनीती में सक्रिय हुए। उन्होंने 2007 विधानसभा चुनाव में पंजाब के किला रायपुर सीट से 10876 वोटों से जीत दर्ज की थी। किला रायपुर सीट पर इनसे पहले शिरोमणि अकाली दल और बादल परिवार का दबदबा रहता था। पंजाब की यह एकमात्र ऐसी सीट थी, जिस पर कांग्रेस ने कभी जीत अर्जित नहीं की थी।
विज्ञापन

इसके बाद 2012 में जस्सी ने दाखा से चुनाव लड़ा, क्योंकि किला रायपुर सीट को समाप्त कर दिया गया था। यहां से जस्सी हार गए थे, लेकिन उन्होंने यहां से रिकार्ड 55820 वोट हासिल किए, यह एक ऐसा आंकड़ा है, जहां बाद के 2 चुनावों में कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार पहुंच नहीं पाया। जसबीर सिंह जस्सी खंगूरा ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पत्नी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रताप सिंह कैरों की पोती हैं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद जसबीर सिंह जस्सी खंगूरा ने कहा कि कांग्रेस की आपसी कलह से पंजाब के लोग तंग आ चुके हैं। कांग्रेस अब मौकापरस्त और सत्ता के लोभी लोगों की पार्टी बन गई है। कुर्सी के लिए कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई का खामियाजा पंजाब के गरीबों और आमलोगों को भुगतना पड़ा है। कांग्रेस पूरी तरह अपने आदर्शों और सिद्धांतों से भटक चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed