{"_id":"681e60c73b5610934b0d4c2e","slug":"for-safety-turn-off-the-electricity-people-should-stay-at-home-panchkula-news-c-87-1-pan1001-122441-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सुरक्षा के लिए बिजली बंद रखें, घर में रहें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सुरक्षा के लिए बिजली बंद रखें, घर में रहें लोग
विज्ञापन
6 गीता चौक के ऊपर से कुछ यूं नजर आया पंचकूला
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला। बाॅर्डर पर चल रहे तनाव के मद्देनजर डीसी मोनिका गुप्ता ने एहतियातन लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। इस संबंध में उन्होंने जिला सचिवालय में अधिकारियों से बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि हमें जिले को सुरक्षित रखने के लिए मिलकर काम करना है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से बिजली सप्लाई पहले की तरह सुचारू दी जा रही है। पंचकूला रेड जोन में नहीं आता है। इसलिए आधिकारिक ताैर पर पहले की तरह ब्लैकआउट नहीं घोषित किया है। अगर ऐसे हालात बनें तो प्रशासन स्वयं बिजली बंद कर देता है।
डीसी मोनिका गुप्ता ने पंचकूलावासियों से अनुरोध किया कि शुक्रवार को भी एहतियातन स्वयं ही ब्लैकआउट रखें और घरों में सुरक्षित रहें। उन्होंने अपील की है कि अपने घरों की सभी लाइटें बंद रखें और जरूरी काम की स्थिति में ही घर से निकलें। हालात सामान्य होने तक सभी लोग सहयोग करें।
विज्ञापन
दुकानों के डिस्पले बोर्ड की लाइटें बंद करें : डीसी ने मार्केट एसोसिएशन से भी अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों की डिस्पले बोर्ड की लाइट बंद रखें और अपने प्रतिष्ठानों की कोई भी जलती न छोड़ें। उन्होंने दुकानदारों से अनुरोध किया कि एहतियातन ब्लैकआउट की स्थिति रखें और 7 बजे मार्केट बंद कर दें। काॅमन पार्किंग एरिया की लाइटें भी बंद रखें। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर बिजली नहीं काटी जाएगी, आमजन से अपील है कि वे ब्लैकआउट में पूरा सहयोग करें। कालका में भी एसीपी ने ब्लैकआउट में सहयोग देने के लिए लोगों के साथ बैठक की।