फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five years have passed since Maud Mandi blast, the main accused has not been arrested yet

Panchkula News: मौड़ मंडी धमाके को बीते पांच साल, मुख्य आरोपी अभी तक नहीं हुआ गिरफ्तार

Wed, 23 Nov 2022 10:34 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
Five years have passed since Maud Mandi blast, the main accused has not been arrested yet
चंडीगढ़। 2017 के पंजाब विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान मौड़ मंडी में हुए बम धमाके को पांच साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बारे में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से अभी तक की जांच व कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ली है। गुरजीत सिंह पातड़ां ने एडवोकेट मोहिंदर जोशी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया था कि इस घटना के बाद उन्होंने ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी का गठन कर जांच शुरू की गई। एसआईटी की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर हाईकोर्ट ने 2019 में सरकार को नए सिरे से एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था। सितंबर 2020 में हाईकोर्ट ने एसआईटी को दो सप्ताह में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। 2 साल बाद भी आदेश का पालन नहीं हुआ। इसके बाद से ही लगातार सुनवाई हो रही है, लेकिन पुलिस अब तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हाईकोर्ट को बताया गया कि इस मामले के तार डेरा से जुड़े हैं, क्योंकि हमले में इस्तेमाल कार वहीं तैयार की गई थी। इस मामले में याची ने एनआईए से जांच करवाने की मांग की थी। तब पंजाब सरकार ने कोर्ट को विश्वास दिलाया था कि जांच जल्द पूरी होगी और हाईकोर्ट ने एनआईए को जांच नहीं सौंपी थी। अब हाईकोर्ट ने पुलिस से अब तक की जांच और कार्रवाई से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed