{"_id":"640cdc2bae510a194505fae4","slug":"five-thousand-prize-arrested-two-wanted-pistol-cartridge-recovered-pkl-office-news-c-16-1-84830-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पांच हजार के इनामी दो वांछित गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पांच हजार के इनामी दो वांछित गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। अंबाला एसटीएफ की टीम ने वांटेड दो अपराधियों को एक पिस्टल और सात कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने दोनों को अलीपुर के समीप से गिरफ्तार किया है। दोनों रायपुररानी की एक आढ़ती की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर भी गोली चलाकर रंगदारी मांगने के आरोपी हैं। आरोपियों की पहचान बसंत कुमार जिला यमुनानगर और जसबीर कुमार उर्फ बूरा शहजादपुर जिला अंबाला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अलीपुर जाने वाले हैं। इसके बाद टीम अलीपुर पहुंची और दोनों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज किया गया है। आगामी जांच क्राइम ब्रांच-19 को सौंप दी।
आरोपियों पर रखा था पांच हजार का इनाम
आरोपी रायपुररानी में एक आढ़ती की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर गोली चलाकर मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में आरोपियों की तलाश थी। इसके लिए उन पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। अंबाला एसटीएफ के डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को पंचकूला के गांव गोलपुरा के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है ताकि मामले में दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
यह था मामला
पुलिस के मुताबिक 1 दिसंबर 2022 को पंचकूला के विनय गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर मौली गांव के समीप बाइक सवार युवकों ने उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी का पीछा किया। गाड़ी नहीं रोकने पर गोलियां चलाई गईं। यही नहीं आरोपियों ने लेटर लिखकर उनकी गाड़ी पर फेंका और रंगदारी की डिमांड भी की थी। इसके बाद पीड़ित विनय गुप्ता की शिकायत पर रायपुररानी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया।