फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five thousand people are living amidst filth, fear of disease spreading in Abhaypur

Panchkula News: गंदगी के बीच रह रहे पांच हजार लोग, अभयपुर में बीमारी फैलने का डर

Mon, 26 May 2025 01:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 26 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Five thousand people are living amidst filth, fear of disease spreading in Abhaypur
पंचकूला के अभयपुर में कूड़े के देर में मुंह मारते लावारिस पशु।
नगर निगम को कई बार दे चुके हैं शिकायत, समस्या का नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। अभयपुर फैली गंदगी में बारिश के बाद बदबू फैल रही है। यहां एंट्री गेट के पास सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं। यहां बीमारी फैलने की आशंका जताई जा रही है। अभयपुर में रह रहे करीब पांच हजार लोगों लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। लोग यहां से सांस रोककर बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। लोगों को बीमारी का खतरा सता रहा है। सफाई विभाग को गंदगी की कोई परवाह नहीं है। लोग एमसी को कई बार इस बारे में शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन सफाई नहीं कराई जा रही है। सड़क पर घूमने वाले लावारिस पशु कचरे में मुंह मारते नजर आते हैं। कचरे के ढेर के आसपास और सड़क पर लावारिस पशुओं का झुंड रहता है। ऐसे में यहां से गुजरना राहगीरों के लिए और भी खतरनाक हो जाता है।


गंदगी बढ़ रही है

यहां से गंदगी कम होने के बजाय रोजाना बढ़ती जा रही है। इसकी शिकायत नगर निगम को दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। - कुंदन लाल, निवासी अभयपुर, पंचकूला
विज्ञापन


किराएदारों की संख्या अधिक

वर्तमान में अभयपुर में करीब पांच हजार लोगों की आबादी है। यहां मजदूर और किराएदारों की संख्या अधिक है। अधिकतर महिलाएं बड़ी कोठियों में साफ-सफाई का काम करती हैं। – भईया राम रजक निवासी अभयपुर पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंह पर कपड़ा लगाकर निकलते हैं


गंदगी के कारण इलाके में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। यहां से निकलते समय मुंह पर कपड़ा लगाकर निकालना पड़ता है। गंदगी से भरा बदबूदार रास्ता पार करना बेहद मुश्किल होता है। – सतेंद्र जैसवाल, निवासी अभयपुर पंचकूला


प्रशासन दोहरा बर्ताव करता है

चंडीगढ़ से सटा हुआ शहर है। अभयपुर पंचकूला में आता है। यहां के निवासियों के साथ विभाग और प्रशासन दोहरा बर्ताव करता है। अभयपुर में रह रहे लोगों की किसी को कोई परवाह नहीं है। – रामू निवासी, अभयपुर पंचकूला


प्रशासन बड़े लोगों की सुनता है


कोई भी विभाग या प्रशासन अमीरों और बड़े लोगों की समस्याओं की सुनवाई करता है। लोगों के पास हर दिन शिकायत का भी समय नहीं है। -पुष्पेंद्र पाल, निवासी अभयपुर पंचकूला



कचरा बिखरा पड़ा रहता है


सड़क के किनारे कचरा बिखरा पड़ा रहता है। लावारिस पशु कचरे के ढेर में मुंह मारते नजर आते हैं। इस कारण हर समय यहां पशुओं का जमावड़ा रहता है। इस कारण आए दिन हादसे होते हैं। – अशोक सिंह, निवासी अभयपुर पंचकूला
कोट
मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। सफाई कर्मचारियों को भेजकर जल्द सफाई कराई जाएगी। -अविनाश सिंगला, मुख्य सफाई निरीक्षक पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed