फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five died from Corona, 157 new infected found

कोरोना से पांच की मौत हुई, 157 नए संक्रमित मिले

Sun, 20 Sep 2020 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Five died from Corona, 157 new infected found
पंचकूला। कोरोना से जिले में शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई है। अभी तक कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 62 तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के 157 नए संक्रमित मिले हैं। पंचकूला में कोरोना संक्रमण से पांच मृतकों में एमडीसी पंचकूला सेक्टर-4 की एक 60 वर्षीय वृद्धा शामिल है। कोरोना संक्रमण के बाद हुई मौत में मानकपुर की रहने वाली एक 55 वर्षीय अधेड़ महिला, सेक्टर-9 की रहने वाली एक 64 वर्षीय महिला की मौत भी कोरोना के कारण हुई है। तिपरा के रहने वाले एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत भी संक्रमण की वजह से हुई है। सेक्टर-4 की रहने वाली एक 56 वर्षीय महिला की मौत भी कोरोना से हुई है।
विज्ञापन

डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि अभयपुर, भगवानपुर, भैंसा टिब्बा, चंडी मंदिर, बुढ़नपुर, देवी नगर, औद्योगिक क्षेत्र, खड़क मंगोली, खेड़ा, टिपरा, टागरा हाकिमपुर, शाहपुर, कुतबेेवाला, खेड़ावाली, नाडा साहब, राजीव कॉलोनी, रतेवाली, रामगढ, सेक्टर-2, 17, 24, 27 में एक-एक मामला पॉजिटिव आया है। इसी प्रकार हरीपुर, पुलिस लाइन, पावर कॉलोनी, सेक्टर-16 व 18 में दो-दो, ढण्डारूडू, मोरनी, टोडा, सेक्टर-12ए और 25 में तीन-तीन, इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर-4, 8, 10 व 21 में चार-चार, अमरावती एनक्लेव, गढीकोतहा, कालका, सेक्टर-7, 12, व 15 में पांच-पांच मामले पॉजिटिव आए हैं। उपायुक्त ने बताया कि सेक्टर-26 में 6, सेक्टर-9 में 7, सेक्टर-19 में 9, पिंजौर और सेक्टर-20 में 10-10, रायपुरानी में 11 और सेक्टर-11 में 12 मामले पॉजिटिव आए हैं। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ितों को आईसोलेट कर रहा है स्वास्थ्य विभाग
डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी कोरोना संक्रमित को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। इन सभी कोरोना संक्रमित के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाकर उनको ट्रेस भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed