फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   First asked for lift and then attacked the driver and escaped with the bike

पहले लिफ्ट मांगी फिर चालक पर हमला कर बाइक छीनकर हुआ फरार

Wed, 29 Jul 2020 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
First asked for lift and then attacked the driver and escaped with the bike
पंचकूला। सेक्टर-21 के रिहायशी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति ने पहले एक बाइक चालक से लिफ्ट ली, फिर थोड़ी देर बाद उस पर हमला कर दिया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ने से चालक नीचे गिर पड़ा। आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। बाइक चालक की शिकायत पर सेक्टर-21 चौकी की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी हमलावर का निशाना बने व्यक्ति की पहचान गांव चौकी निवासी राजीव के रूप में हुई है। राजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-21 स्थित अस्पताल में ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। लेकिन रिहायशी क्षेत्र में उनसे एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी। फिर उस व्यक्ति ने थोड़ी दूर जाते ही बाइक पर पीछे बैठे बैठे ही उन पर हमला कर दिया। फिर आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed