फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   First 12 days recce, then robbery and murder was carried out

Panchkula News: पहले 12 दिन की रेकी, फिर लूट और हत्या की वारदात को दिया अंजाम

Sat, 09 Mar 2024 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
First 12 days recce, then robbery and murder was carried out
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-2 में हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले 12 दिन तक तीनों आरोपियों ने पहले रेकी की। इस दौरान घर के अंदर किस व्यक्ति का कब आना और जाना होता है, इसकी जानकारी रखने लगे। पुलिस के मुताबिक लूट और हत्या के दिन आरोपियों द्वारा दोपहर 12 बजे के करीब घर की काफी देर तक रेकी की गई। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे आरोपी घर में घुसे और लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बेटी को लगा मां को बचा सकती थी, इसलिए सबसे पहले मां को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन ज्यादा इंजरी होने के चलते बुजुर्ग की मौत हो गई।
सेक्टर-2 के मकान नंबर-164 में बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे तीन आरोपियों ने घुसकर सेवानिवृत्त कर्नल आरके शर्मा और उनकी पत्नी सुशीला की लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान विरोध करने पर चापड़ से गला रेत दिया था। उनके नौकर राममूर्ति के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर घायल कर दिया। करीब 30 मिनट तक लुटेरे घर के भीतर मौजूद रहे और लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए घर का चप्पा छान मारा लेकिन सिर्फ उनके हाथ 20 हजार रुपये लगे।
विज्ञापन



इसके बाद डायल-112 की टीम ने सेवानिवृत्त कर्नल को सेक्टर-26 के ही निजी अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट करवाया। दो-दो आपरेशन के बाद फिलहाल सेवानिवृत्त कर्नल की हालत खतरे से बाहर है। नौकरानी भी खतरे से बाहर है। उसका इलाज सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस की जांच के मुताबिक लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों के नाम चोरी सहित अन्य लड़ाई झगड़ों की वारदातों में सामने आ चुका है। पंचकूला समेत ट्राइसिटी और हिमाचल में इन आरोपियों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं इसके बारे में भी पुलिस पता कर रही है। पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल पुलिस के साथ आरोपियों की पूरी डिटेल पंचकूला पुलिस ने शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed