{"_id":"609972df8ebc3ecd8c08a409","slug":"firs-will-also-be-made-on-those-who-send-alcohol-along-with-drivers-panchkula-news-pkl41295806","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालकों के साथ शराब भेजने वालों पर भी होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालकों के साथ शराब भेजने वालों पर भी होगी एफआईआर
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान इस बार भी शराब घोटाले को अंजाम देने वालों की सक्रियता को देखते हुए सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। अब वाहन चालकों के साथ ही शराब भेजने वालों पर भी एफआईआर दर्ज होगी। गृहमंत्री अनिल विज ने लॉकडाउन में बीते दिनों फतेहाबाद और चरखी दादरी मे शराब तस्करी के मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए एसपी को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। विज ने कहा कि इस मामले मे बिल्कुल भी ढील नहीं बरती जाएगी। सिर्फ चालकों के खिलाफ कार्रवाई करना उपयुक्त नहीं है, जहां से शराब निकली है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। सरकार इस भी इसलिए अधिक सख्ती के मूड में है चूंकि, बीते वर्ष लॉकडाउन में हरियाणा में बड़ा शराब घोटाला उजागर हुआ था। एसईटी, एसआईटी भी बनी और अनेक सिफारिश शराब माफिया पर कार्रवाई के लिए की गईं। उनमें से अनेक पर अभी अमल होना बाकी है।
कोविड में काले फंगस का इलाज
हरियाणा मे कोविड के बाद काले फंगस की समस्या पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह केवल हरियाणा से संबंधित नहीं है। विशेषज्ञ बता रहे हैं कि कोविड के बाद इसकी समस्या आ रही है। पूरे देश मे ऐसा हो रहा है। इस समस्या का इलाज है और डॉक्टर दवाइयां भी दे रहे हैं।
टिकरी बॉर्डर पर युवती से दुष्कर्म मामले में कार्रवाई होगी
टिकरी बॉर्डर पर पश्चिम बंगाल की युवती के साथ हुए दुष्कर्म और कोविड से मौत के बाद कई आंदोलनकारी किसानों पर हुई एफआईआर पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि इस मामले में पूरी कार्रवाई की जाएगी। इस अपराध में शामिल एक-एक अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा। विज ने कहा कि यह बहुत ही जघन्य अपराध हुआ है। आंदोलन की आड़ में इस प्रकार के काम होना बहुत ही निंदनीय है।
विज्ञापन
जरूरत पड़ी तो और सख्त होंगे नियम, नियम न मानने वालों की दुकानें होंगी बंद
गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में महामारी अलर्ट, सुरक्षित हरियाणा 17 मई तक लागू रहेगा। जरूरत पड़ी तो निमयों को और अधिक सख्त किया जाएगा। क्योंकि, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना है। आवश्यक सेवाओं जैसे दवाइयों, करियाना, दूध, फल-सब्जियों की दुकानों को छूट दी गई है। उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि इनके लिए भी नियम बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि हर दुकानदार को अपनी दुकान के आगे गोल निशान लगाने अनिवार्य होंगे, ताकि डिस्टेंसिंग बनी रहे। विज ने कहा कि जो दुकानदार नियमों को नहीं मानेंगे उनकी दुकानों को बंद करवा दिया जाएगा।