{"_id":"6a5941e60b343383c9048499","slug":"fire-in-warehouse-due-to-short-circuit-loss-worth-lakhs-panchkula-news-c-87-1-pan1007-138777-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
रायपुररानी में दाताराम एंड सॉन्स के गोदाम में मची अफरा-तफरी
फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने पाया काबू
शाम करीब सात बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। कस्बे में वीरवार शाम दाताराम एंड सन्स के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गोदाम के एक कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी और डायल-112 की ईआरवी टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और राहत टीमों के संयुक्त प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे आग को गोदाम के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।
विज्ञापन
आग की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते बचाव कार्य शुरू होने से कोई जनहानि नहीं हुई।