फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fire in the warehouse of a grocery store, caused damage

Panchkula News: करियाना दुकान के गोदाम में लगी आग, नुकसान

Tue, 06 May 2025 12:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fire in the warehouse of a grocery store, caused damage
पिंजौर। नगर परिषद के वार्ड-17 में एक करियाना दुकान के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने करीब तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान के मालिक सोनू ने बताया कि उसका आटा, बिस्किट, मैगी आदि का पिंजौर, कालका आदि जगहों पर सप्लाई का काम है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह गोदाम से सामान सप्लाई करने निकल गए।करीब साढ़े 11 बजे किसी ने उसे फोन कर सूचना दी कि उसके गोदाम के अंदर से तेज धुआं निकल रहा है। इस मामले की सूचना लोगों ने डायल-112 सहित दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग सहित पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक सोनू ने बताया कि उनका करीब दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed