फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   fire in car

.सेक्टर -15 में आग लगने के बाद जली कार

Mon, 15 Jul 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
fire in car
सेक्टर-15 खाली प्लाट में खड़ी कार में आग लग गई। आग लगने के बाद कार का इंजन जल गया। सेक्टर के लोगों ने जब जलती कार को देखा तो फायर विभाग की टीम को फोन किया। फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह चार बजे एक कार में अचानक आग लग गई। यह कार सेक्टर-15 के प्लांट नंबर 2976 के सामने खड़ी थी। कार में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। लेकिन रास्ते में ही लोगों की गाड़ियां खड़ी होने से आने में देर हो गई। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस की पीसीआर भी पहुंच गई। सेक्टर के निवासी एसएल अग्रवाल ने बताया कि रवि पाल की कार में आग लगी थी। जो कार को टैक्सी के रूप में चलाता है। पंचकूला फायर ऑफिसर एसएस मलिक ने बताया कि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

डीसी और निगम कमिश्नर को पत्र लिखने के बाद खड़ी हो रही कार
पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट एसके नैय्यर ने बताया कि डीसी और नगर निगम के कमिश्नर को कई बार पत्र लिखकर इस बात से अवगत कराया गया कि ईडब्ल्यूएस कालोनी के लोग पार्क और खाली प्लाट की जगह को गाड़ी खड़ी करने के लिए रोड और पार्क का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसके बाद भी इन्हें गाड़ी खड़ा करने दिया जा रहा है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर इमरजेंसी में किसी के घर में आग लग जाए तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंचेगी। इससे परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस तरह के हालात में अभी तक सुधार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed