{"_id":"662bc4c92520b94c18049e42","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-the-slums-of-kharak-mangoli-4-cylinders-burst-11-slums-burnt-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-111384-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खड़क मंगोली की झुग्गियों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 सिलिंडर फटे, 11 झुग्गियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खड़क मंगोली की झुग्गियों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 सिलिंडर फटे, 11 झुग्गियां जलीं
Fri, 26 Apr 2024 08:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 26 Apr 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए रखे 4 लाख रुपये जले, लोगों की बाइक, ऑटो, फ्रिज, टीवी सहित कई सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। खड़क मंगोली में स्थित झुग्गियों में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से झुग्गियों में रखे करीब 4 सिलिंडर एक बाद एक फट गए, जिसके चलते आग और भड़क गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आसपास रहने वाले अन्य लोग घरों से बाहर भागने लगे। लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना के कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पाकर एसडीएम गौरव चौहान, एसीपी हरविंद्र सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने रेडक्रॉस सेक्रेटरी को फोन कर पीडि़तों को 15 दिन का राशन और बर्तन देने को कहा, ताकी उन्हें कोई परेशानी न हो।
शॉट सर्किट से लगी आग
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे शॉट सर्किट के कारण एक झुग्गी में आग लगी और देखते ही देखते करीब 11 झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। मौके पर मौजूद लोग अन्य झुग्गियों से करीब दर्जन भर सिलिंडर किसी तरह बाहर ले गए, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण 4 सिलिंडरों में आग लग गई। सिलिंडर में आग लगते ही जोरदार धमाके हुए। कई फीट की ऊंचाई पर सिलिंडर के टुकड़े दिखाई दिए। मौके पर कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी की आग से दो बच्चे झुगी में जलकर मर गए हैं। लेकिन बाद में बच्चे सही सलामत पाए गए।
पीडब्लयूडी ऑफिस से कर्मचारी बाहर भागे
जिस जगह आग लगी थी। उसके चंद कदमों की दूरी पर पीडब्लयूडी का ऑफिस है। धमाके की आवाज सुनते ही कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागे। इसके साथ ही झुग्गियों में लगी आग की लपटें तेज होती देख पुलिस ने आसपास की झुग्गियों को खाली करवाया गया। झुग्गियों में रहने वाले लोग अपना सामान लेकर बाहर हाईवे पर चले गए।
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए रखे 4 लाख रुपये जले
खड़क मंगोली निवासी राजकुमारी ने बताया कि उनकी बेटी की अगले महीने शादी है। शादी के लिए उन्होंने 4 लाख रुपये, ज्वेलरी और सामान रखा था। घर में आग लगने के कारण रुपये समेत सब कुछ जल गया। आग के दौरान अन्य लोगों के भी लाखों का नुकसान हुआ है। लोगों के घरों में रखे फ्रिज, बेड, अलमारी, मोटरसाइकिल, ऑटो समेत कई कीमती सामान जलकर खाक हो गया। खड़क मंगोली निवासी धनपति, सीताराम, तिलक सिंह, पप्पू, वेदलाल, पिंटा, शिफारी लाल, सुशील, रामनिवास, कमल सहित कई परिवार के लोग आग के शिकार हुए।
जांच के लिए कमेटी बनाई गई
अब तक की जांच में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई कमेटी की ओर से आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। फायर ऑफिसर तरसेम सिंह ने बताया कि मौके पर फायर की 5 गाडि़यां पहुंची थी और 18 फायर कर्मी मौके पर मौजूद थे। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग की घटना सामने आ रही है।