फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   FIR registered in the case of a newborn baby girl's body found in the Ghaggar River.

Panchkula News: घग्गर नदी में मिला नवजात बच्ची का शव मिलने के मामले में एफआईआर

Sun, 23 Aug 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in the case of a newborn baby girl's body found in the Ghaggar River.
घग्गर नदी में मिला नवजात बच्ची का शव, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। घग्गर नदी में नवजात बच्ची का शव मिलने के मामले में चंडीमंदिर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव को नदी में फेंकने वाले की पहचान करने में जुटी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बुंढनपुर, सेक्टर-16 निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 21 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर पूजा की सामग्री घग्गर नदी के बहते पानी में डालने गया था। इसी दौरान नदी के किनारे से काफी बदबू आने पर उसने आगे जाकर देखा तो कपड़े में लिपटे नवजात के पैर दिखाई दिए। उसने लकड़ी के डंडे से कपड़ा हटाकर देखा तो नवजात का शव नीला पड़ा हुआ था। वीरेंद्र ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव नदी के किनारे पत्थरों के बीच पानी में उल्टा फंसा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस से नवजात को नदी में फेंकने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच कर रही है। पर पूजा की सामग्री घग्गर नदी के बहते पानी में डालने गया था।

इसी दौरान नदी के किनारे से काफी बदबू आने पर उसने आगे जाकर देखा तो कपड़े में लिपटे नवजात के पैर दिखाई दिए। उसने लकड़ी के डंडे से कपड़ा हटाकर देखा तो नवजात का शव नीला पड़ा हुआ था। वीरेंद्र ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव नदी के किनारे पत्थरों के बीच पानी में उल्टा फंसा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस से नवजात को नदी में फेंकने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed