फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Female ward attendant mistreated at Civil Hospital

Panchkula News: सिविल अस्पताल में महिला वार्ड सर्वेंट से बदसलूकी

Wed, 22 Jul 2026 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Female ward attendant mistreated at Civil Hospital
शोर मचाने पर मौके से भागा मरीज, मोबाइल छोड़ जाने से पुलिस को मिला अहम सुराग
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल के नवनिर्मित मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में मंगलवार को एक मरीज द्वारा महिला वार्ड सर्वेंट के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। महिला कर्मचारी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार घटना अस्पताल परिसर में हुई। महिला कर्मचारी ने जैसे ही मदद के लिए आवाज लगाई, आरोपी घबराकर वहां से भाग निकला। जल्दबाजी में वह अपना मोबाइल फोन मौके पर ही छोड़ गया, जिसे अस्पताल कर्मियों ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन

अस्पताल अधिकारियों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी और बरामद मोबाइल फोन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की जांच की जा रही है और उससे मिले सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी की गतिविधियों और पहचान संबंधी जानकारी जुटाई जा सके।
घटना के बाद अस्पताल में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि अन्य कर्मचारी और मरीज मौके पर पहुंचते, उससे पहले ही आरोपी भाग चुका था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed