फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Female EMT and driver delivered a pregnant woman in the ambulance, mother and child are healthy

Panchkula News: एंबुलेंस में महिला ईएमटी और ड्राइवर ने करवाई गर्भवती की डिलीवरी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

Tue, 27 May 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Female EMT and driver delivered a pregnant woman in the ambulance, mother and child are healthy
पंचकूला। गांधी कॉलोनी की रहने वाली एक गर्भवती महिला की डिलीवरी एमडीसी-5 के गुरुद्वारा साहिब के पास एंबुलेंस रोककर महिला ईएमटी और ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ करवाई है। इसके बाद से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्था हैं और दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एंबुलेंस टीम ने बताया कि गर्भवती अनु को पेट में दर्द हुआ तो उसके परिजनों ने फोन करके एंबुलेंस बुलाई। जब मौके पर एंबुलेंस पहुंची तो उन्होंने पहली बार में गर्भवती को नहीं भेजा।
विज्ञापन

इसके बाद जब महिला को सोमवार को सुबह 10 बजे दोबारा दर्द हुआ तो उसे लेने के लिए एंबुलेंस दोबारा बुलाई गई। जब एंबुलेंस गर्भवती को लेकर एमडीसी की गांधी कॉलोनी से लेकर आ रही थी तो श्री गुरुद्वारा साहिब के सामने अनु को दर्द हुआ तो उन्होंने एंबुलेंस वहीं रोक दी। इसके बाद महिला ईएमटी हेमा और एंबुलेंस के ड्राइवर जगदीश ने सूझबूझ के साथ यहीं पर महिला की डिलीवरी करवाई। यहां पर अनु ने बेटे को जन्म दिया है। अनु ने बताया कि उसकी डिलीवरी ईएमटी हेमा और ड्राइवर जगदीश की सूझबूझ से सही हो गई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने अनु और नवजात बच्चे का जरूरी इलाज दिया। इसके बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर रही है। सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि डिलीवरी के लिए 24 घंटे इमरजेंसी में मिलती है। इसलिए लोगों को एंबुलेंस और ईएमटी की मदद लेनी चाहिए। इससे कई बार हमारे स्वास्थ्य विभाग में तैनात ईएमटी की ओर से बेहतरीन कमा किया गया है। इससे जच्चा-बच्चा स्वस्थ हालात में अस्पताल में आए हैं। सभी को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देना ही हमारा लक्ष्य है। इसे हम पूरी तन्मयता से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed