फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fed up with the bribe demand, the street vendor sprayed diesel on himself in the corporation office

Panchkula News: रिश्वत की मांग से तंग रेहड़ी-फड़ी संचालक ने निगम कार्यालय में छिड़का खुद पर छिड़का डिजल

Sat, 09 Aug 2025 12:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the bribe demand, the street vendor sprayed diesel on himself in the corporation office
मोहाली। नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब एक रेहड़ी चालक ने निगम कर्मचारियों से तंग आकर खुद पर डीजल छिड़क लिया। इस दौरान साथ आए अन्य दुकानदारों ने रोककर बचाव किया। रेहड़ी-फड़ी दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम कर्मचारी लाइसेंस होने के बावजूद उनका सामान उठा लेते हैं। उनसे रिश्वत मांगी जाती है। इस कारण उनका काम मुश्किल में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फेज-94 स्थित बोगेनविलिया पार्क के बाहर सड़क किनारे कुछ रेहड़ी-फड़ी संचालक खाने-पीने का सामान बेचते हैं। दुकान चलाने वाले नितिन ने बताया कि निगम के सुपरिंटेंडेंट जो कि रिटायर हो चुके हैं, वे अब फिर से लेबर सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। वे रेहड़ी-फड़ी का काम करने वाले दुकानदार से 12 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। रिश्वत न देने पर उनकाे काम न करने की धमकी दी जा रही है। इस कारण दुकानदार वे काफी परेशान हैं। दस दिन पहले दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया था, जबकि उनके स्ट्रीट वेंडर के लाइसेंस भी बने हुए हैं। उसके बावजूद उनको तंग किया जा रहा है। यही नहीं उन्होंने एक महिला दुकानदार के साथ की धक्का-मुक्की की शिकायत भी उनके द्वारा दी गई है। इसी परेशानी से आज उनको यह कदम उठाना पड़ा है। उनकी मांग है कि उनको काम करने की इजाजत दी जाए। नितिन ने आरोप लगाया कि इस दौरान जब निगम कमिश्नर से मिलने की कोशिश की गई तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed