फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fear of protected animals, farmers and passers-by upset

Panchkula News: संरक्षित पशुओं का खौफ, किसान और राहगीर परेशान

Mon, 05 Jun 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fear of protected animals, farmers and passers-by upset
संवाद न्यूज एजेंसीरायपुररानी। क्षेत्र में लोग संरक्षित पशुओं की समस्या से परेशान हैं। कस्बे के सार्वजनिक स्थानों, चौराहों, सड़कों और गलियों में पशु झुंडों में घूमते हैं। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। दूसरी तरफ पशु खेतों में फसलों को भी नुकसान कर देते हैं। एक तो पहले ही किसान मौसमी आपदा से परेशान है, दूसरी तरफ संरक्षित पशुओं ने उसकी समस्या दोगुनी कर दी है। कस्बे और क्षेत्र के लोग कई बार सरकार के प्रतिनिधियों का प्रशासनिक अधिकारियों से इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


कस्बे के बस स्टैंड, सड़कों, सब्जी मंडी, गलियों व सार्वजनिक स्थानों पर झुंडों में घूम रहे संरक्षित पशु सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। सरकार और प्रशासन को लोगों की इस गंभीर समस्या से निजात दिलानी चाहिए। - हैप्पी, कस्बावासी
विज्ञापन


रायपुररानी, गढ़ी कोटाहा, बडोना कला खेड़ी, प्यारेवाला, शाहपुर, मानकटाबरा व मौली तक कई जगह नेशनल हाईवे और लिंक सड़कों पर दिन-रात संरक्षित पशुओं के घूमने के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी डरते हैं। संरक्षित पशुओं को गोशाला में भिजवाना चाहिए। - राहुल वालिया, मानकटाबरा निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षित पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर देते हैं। किसानों को पूरी-पूरी रात अपने खेतों में रहकर इन संरक्षित पशुओं से अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। सरकार को समस्या का हल करना चाहिए। - सोमनाथ, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed