{"_id":"60f72ee38ebc3e6d9f08092b","slug":"father-s-suicide-case-after-child-s-murder-police-investigating-on-many-aspects-apart-from-interrogating-family-members-pkl-office-news-pkl4207951144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की हत्या के बाद पिता का सुसाइड मामला : परिजनों से पूछताछ के अलावा कई पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची की हत्या के बाद पिता का सुसाइड मामला : परिजनों से पूछताछ के अलावा कई पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन
पंचकूला। पावर कॉलोनी निवासी भूपेंद्र भंडारी की आत्महत्या के बाद अब पुलिस उनके मोबाइल के डंप डाटा की जांच करेगी। पंचकूला पुलिस अब मुबारिकपुर पुलिस से उसका मोबाइल, बैग सहित अन्य सामान लेने की तैयारी कर रही है। मुबारिकपुर पुलिस भी जल्द ही यह सामान पंचकूला पुलिस को सौंपेगी। मामले की जांच के लिए साइबर सेल मोबाइल जांच के लिए भेजेगी। दूसरी तरफ बंदरघाटी में मिले 12 वर्षीय बच्ची के शव के सैंपल मधुबन करनाल भेजे हैं।
18 जुलाई को 12 वर्षीय नाबालिग का शव बंदरघाटी में मिला था। इसके बाद नाबालिग के पिता भूपेंद्र भंडारी भी लापता हो गए थे। 19 जुलाई की दोपहर को गाजीपुर के पास शताब्दी ट्रेन से कटकर उसने जान दे दी थी। आत्महत्या के बाद उसका बैग और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया था। दूसरी तरफ बच्ची की हत्या के मामले की जांच पुलिस कई कोणों से कर रही है। पुलिस इसके लिए परिवार वालों से पूछताछ भी कर चुकी है। पुलिस मामले के खुलासे के लिए लगातार काम कर रही है।
बच्ची की रिपोर्ट मधुबन जांच को भेजी
12 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में लिए सैंपल पंचकूला पुलिस ने करनाल भेज दिए हैं। इसकी रिपोर्ट 15-20 दिन में आने की संभावना बताई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले की तह तक पहुंच सकेगी। दूसरी तरफ मृतक भूपेंद्र भंडारी के मोबाइल के डंप डाटा से भी पुलिस मामले का खुलासा करेगी। पुलिस के अनुसार इस मामले की कई कोणों से जांच की जा रही है। मधुबन रिपोर्ट और मोबाइल डाटा से हालात स्पष्ट हो सकेंगे। इस मामले में पुलिस बच्ची और उसके मृतक पिता के करीबियों के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
कोट --
पुलिस मामले की जांच सभी पहलुओं पर कर रही है। जल्द ही इस मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मोहित हांडा, डीसीपी, पंचकूला पुलिस